Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा बनाएगी ईशान और सवी को अलग करने का मास्टर प्लान! क्या होगा आगे?
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Feb 2024 2:29 PM
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि प्रीति छात्रों को बताती है कि रीवा बीमारी की वजह से कॉलेज नहीं आ पाएगी. दुर्वा ने अनुमान लगाया कि रीवा की अनुपस्थिति का कारण सवी है. जिसके बाद एक बार फिर से छात्रों के बीच सवी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर गुम है किसी के प्यार में इन दिनों खूब सारे ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. ईशान और सवी की शादी हो गई है और इसके खिलाफ हर कोई है. सवी और ईशान कॉलेज जाते हैं, जहां दुर्वा अपने दोस्तों के साथ मिलकर सवी के साथ बदतमीजी करते है. सवी को सब टमाटर फेंक कर मारते है, तभी वहां ईशान आ जाता है. ईशान उन्हें रोकता है और फिर सबको डांटता है. आने वाले एपिसोड में रीवा का नया अवतार फैंस को देखने मिलेगा.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि प्रीति छात्रों को बताती है कि रीवा बीमारी की वजह से कॉलेज नहीं आ पाएगी. दुर्वा ने अनुमान लगाया कि रीवा की अनुपस्थिति का कारण सवी है. जिसके बाद एक बार फिर से छात्रों के बीच सवी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है. सवी क्लास छोड़ कर चली आती है. दूर्वा सवी से इसपर बात करने का सोचती है. यशवन्त ईशान से पूछता है कि क्या उसने सवी से बात की है. ईशान सोचता है कि वो उसके घर जाने से पहले बात करेगा. ईशान को शुक्ला बताता हैकि वो घर जाने के लिए निकल चुकी है. ईशान देखता है कि वो कॉलेज से ऑटो से बाहर जा रही है. वो उसके साथ ऑटो में बैठ जाता है.
https://www.instagram.com/reel/C2uj4uwAdGm/?utm_source=ig_web_copy_link
ईशान और सवी को साथ देख रीवा को हुई जलन
ईशान और सवी एक ऑटो में बैठकर जाते है, जहां दोनों के हाथ सामान से भरे होते है. जब ईशान को खुजली महसूस होती है और वह खरोंचने में असमर्थ हो जाता है, तो सवी उसकी परेशानी को कम करने के लिए एक कपड़े का उपयोग करके उसकी मदद करती है. इस बीच ट्रैफिक जाम में रीवा उन्हें साथ में देख लेती है और काफी परेशान हो जाती है. दोनों को साथ में देखकर रीवा को जलन महसूस होती है. ईशान ने सवी को एक सार्वजनिक रिसेप्शन के माध्यम से अपनी शादी की घोषणा करने की यशवंत की इच्छा के बारे में बताता है.
रीवा लेगी बड़ा फैसला
कॉलेज से घर आकर दुर्वा सवी पर आरोप लगाती है कि सवी की वजह से रीवा को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी. यशवंत पूछता है कि क्या ईशान मौजूद था और दूर्वा बाद में उसके आने की पुष्टि करती है. वहीं, रीवा कॉलेज से जॉब छोड़ने का मन बनाती है. वो फैसला करती है कि अब वो उस कॉलेज में काम नहीं करेगी. अब देखना है कि सुरेखा उसे जॉब छोड़ने देती है या नहीं. क्या रीवा, ईशान की जिंदगी से दूर जाएगी. क्या सवी और ईशान को वो साथ देख सकती है.
गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा
गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा कि एक कॉलेज लेक्चरर ईशान और सवी की शादी से अनजान है, जो ईशान और रीवा के लिए एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन करती है. शुक्ला सारे स्टाफ को ईशान और सवी के शादी के बारे में बताता है. जिसके बाद स्टाफ रूम से जल्दी-जल्दी में सारी सजावट हटा दी जाती है. स्टाफ रूम में प्रवेश करते ही, ईशान और रीवा को उनकी शादी की बधाई देने वाला एक बैनर मिला मिलता है. रीवा ये देखकर काफी दुखी हो जाती है. ईशान सार् स्टाफ को बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-रीवा के रिश्ते की सच्चाई जान सवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक इमोशनल…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










