Kohrra Season 2 Trailer: नेटफ्लिक्स पर लौट रही चर्चित क्राइम सीरीज ‘कोहरा’, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

Kohrra Season 2 Trailer

Kohrra Season 2 के ट्रेलर में पंजाब के एक गांव में हुए मर्डर की कहानी दिखाई गई है. बरुन सोबती फिर से पुलिस अफसर के रोल में हैं और मोना सिंह नई जांच अधिकारी बनी हैं. झूठ और रिश्तों के बीच सच्चाई तलाशने की कोशिश नजर आती है. सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आएगी.

विज्ञापन

Kohrra Season 2 Trailer: पंजाब की धुंध, सन्नाटा और दबे हुए राज- नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘कोहरा’ एक बार फिर उसी माहौल के साथ लौट आई है. Kohrra Season 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार कहानी और ज्यादा पेचीदा है और जांच का दायरा भी पहले से कहीं गहरा.

विज्ञापन

सीजन 2 में बरुन सोबती एक बार फिर ASI अमरपाल गरुंडी के किरदार में नजर आएंगे, जबकि मोना सिंह की एंट्री नए चीफ इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर SI धनवंत कौर के रूप में हुई है. दोनों की जोड़ी एक ऐसे मर्डर केस की तह तक जाती दिखती है, जहां हर सच के पीछे कई झूठ छिपे हैं.

खेत में मिली लाश, शक के घेरे में कई चेहरे

ट्रेलर की शुरुआत एक महिला की रहस्यमयी मौत से होती है, जिसकी लाश उसके भाई के खलिहान में मिलती है. महिला का पति अमेरिका में बच्चों के साथ रहता है और दोनों के रिश्ते पहले से तनावपूर्ण रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, घरेलू हिंसा, टूटे रिश्ते और छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं. मृतका का डांस पार्टनर और गांव के कुछ और लोग शक के घेरे में आते हैं, जिससे कहानी और उलझती जाती है.

गरुंडी का अतीत और धनवंत की खामोशी

बरुन सोबती का किरदार इस सीजन में ज्यादा खामोश और आत्ममंथन करता दिखता है. वहीं मोना सिंह की धनवंत कौर कम बोलने वाली, लेकिन मजबूत इरादों की अफसर हैं, जो अपने दर्द और जिम्मेदारियों के साथ जांच को आगे बढ़ाती हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री ट्रेलर में ही प्रभाव छोड़ती है.

फैंस बोले- OTT का बेस्ट शो वापस आया

ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यूट्यूब पर कई फैंस ने इसे ‘OTT का सबसे बेहतरीन शो’ बताया है. पंजाबी गांव का माहौल, दमदार कलाकार और सधी हुई कहानी को दर्शक फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं.

‘कोहरा सीजन 2’ का निर्देशन इस बार खुद सुदीप शर्मा ने फैसल रहमान के साथ किया है. यह सीजन 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले से भावुक हुए फैंस, विराट कोहली की पुरानी पोस्ट चर्चा में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola