Aryan Khan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं आर्यन खान, पहनते हैं करोड़ों की घड़ी

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Mar 2025 8:58 AM

विज्ञापन

Aryan Khan Net Worth

Aryan Khan Net Worth: शाहरुख खान और गौरी के लाडले बेटे आर्यन खान काफी पॉपुलर हैं. उनके लुक्स की दुनिया दीवानी है. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ के मालिक हैं.

विज्ञापन

Aryan Khan Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी स्मार्टनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्हें बॉलीवुड की कई पार्टियों में स्पॉट किया जाता है. जहां उनके लुक्स की अक्सर चर्चा होती है. 13 नवंबर 1997 को जन्मे आर्यन शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चों में सबसे बड़े हैं, उनके भाई-बहन सुहाना और अबराम हैं. उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी प्राइमरी शिक्षा ली. साल 2020 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से सिनेमैटिक आर्ट्स एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स पूरा किया, जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी साख बढ़ी. आइये जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं वो.

कितने करोड़ के मालक हैं आर्यन खान

कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये के आसपास है. निर्देशन के क्षेत्र के अलावा, आर्यन खान ने अप्रैल 2023 में एक अल्ट्रा-लक्जरी कपड़ों का ब्रांड, D’YAVOL लॉन्च किया, जिसने ऑनलाइन काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. स्टारकिड ने हाल ही में एक विज्ञापन में भी अपने पिता शाहरुख खान संग काम किया है. इसके लिए भी उन्हें तगड़ी रकम मिली है. इसके अलावा आर्यन और शाहरुख खान ने साथ मिलकर हिंदी में द लॉयन किंग में अपनी आवाज भी दी. उनके निर्देशन की पहली फिल्म, स्टारडम, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित की गई है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं आर्यन खान

आर्यन का हाई-एंड फैशन और एक्सेसरीज के प्रति काफी लगाव है, जिसमें लगभग 47,000 की कीमत वाले Balenciaga स्नीकर्स और 7.83 लाख की कीमत वाली रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना घड़ी शामिल है. आर्यन खान की मां गौरी खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें शाहरुख खान, आर्यन और अबराम साथ में थे. आर्यन को Balenciaga के कैजुअल स्नीकर्स पहने देखा गया, जिसकी कीमत 573.95 अमेरिकी डॉलर थी. आर्यन खान को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है, उनके पास ऑडी ए6, मर्सिडीज जीएलएस 350डी (कीमत 70 लाख रुपये) और मर्सिडीज जीएलई 43 एएमजी कूप, बीएमडब्ल्यू 730 एलडी शामिल है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola