ePaper

The Kapil Sharma Show: क्या वाकई में कपिल शो छोड़ रही है अर्चना पूरन सिंह? अब एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

Updated at : 01 Jul 2021 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: क्या वाकई में कपिल शो छोड़ रही है अर्चना पूरन सिंह? अब एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

The Kapil Sharma Show: टीवी का चर्चित शो ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही टीवी पर फिर से दोबारा दस्तक देने वाला है. शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. ऐसे में शो से जुड़ी हर खबर के बारे में दर्शक जानना चाहते है. शो में जज की भूमिका अर्चना पूरन सिंह निभाती रही हैं. इस बीच कई दिनों से अफवाहें उड़ रही थीं कि वो शो को छोड़ रही है. अब इस मामले पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है.

अर्चना पूरन सिंह ने शो छोड़ने पर कही ये बात

अर्चना पूरन सिंह ने उनके कपिल शर्मा शो को छोड़ने वाली खबरों को अफवाह बताया है. अर्चना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का हिस्सा हूं. पिछले साल जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब भी ऐसी खबरें उड़ी थीं. इस साल फिर ऐसी अफवाहें सुनाई दे रही हैं.

अर्चना नहीं कर रही कपिल शो को क्विट

आगे अर्चना ने कहा कि, मैं एक सीरीज की शूटिंग कर रही थी लोग बोलने लगे मैं इस शो से क्विट कर रही हूं. इस तरह की अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. मुझे ह्यूमर पसंद हैं, मैं इस शो का हिस्सा बन कर बेहद खुश रहती हूं.’ बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले शो में जज की कुर्सी पर नजर आते थे, जिसके बाद उनकी जगह अर्चना ने ले ली.

Also Read: Happy Birthday Rhea Chakraborty : सुशांत से पहली बार ऐसे मिली थी रिया, आखिरी बार बर्थडे पर एक्टर ने दिया था ये खास तोहफा

जल्द लौट रहा है कपिल शो

वहीं, कपिल शर्मा शो को लेकर कभी कृष्णा अभिषेक तो कभी भारती सिंह फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती है. कुछ समय पहले ही कृष्णा ने कपिल शो का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था. हमारा पहला एपिसोड. बहुत उत्साहित और नर्वस भी था. पहली बार 1 करोड़ दो ना के लिए कहा था. फिर से शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, हम जल्द ही आने वाले हैं.

इस दिन से शुरू हो सकता है शो!

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को लेकर कहा जा रहा है कि ये ये टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा. हालांकि इसपर पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है. ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है और वो ब्रेसबी से इसका इंतजार कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola