ePaper

Happy Birthday Rhea Chakraborty : सुशांत से पहली बार ऐसे मिली थी रिया, आखिरी बार बर्थडे पर एक्टर ने दिया था ये खास तोहफा

Updated at : 01 Jul 2021 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday Rhea Chakraborty : सुशांत से पहली बार ऐसे मिली थी रिया, आखिरी बार बर्थडे पर एक्टर ने दिया था ये खास तोहफा

Happy Birthday Rhea Chakraborty : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही रिया सुर्खियों में बनी रही थी. इस दौरान रिया को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. लेकिन क्या आप जानते है रिया और सुशांत पहली बार कहां मिले थे और उनकी लव स्टोरी कैसी शुरू हुई थी.

कुछ ऐसे मिले थे रिया और सुशांत

रिया चक्रवर्ती और सुशांत पहली बार साल 2013 में मिले थे, और उस वक्त सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में काम कर रहे थे. जबकि रिया ‘मेरे डैड की मारूती’ फिल्म में काम कर रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर उस समय किसी और के साथ रिलेशन में थे. वहीं, रिया और सुशांत के फिल्म का सेट आस-पास था, जिससे उनकी मुलाकात होते रहती थी.

https://www.instagram.com/p/CBUsgsknBjt/

रिया ने रिलेशनशिप को लेकर कही थी ये बात

धीरे-धीरे रिया औऱ सुशांत अच्छे दोस्त बन गए थे. रिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए. दोनों ने अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. वहीं, रिया ने सुशांत के 34वें जन्मदिन पर उनके साथ एक तसवीर पोस्ट कर उन्हें गोल्डन हार्ट वाला लड़का बताया था.

https://www.instagram.com/p/CQGK6hgHldL/

2019 में सुशांत संग रिया ने मनाया था अपना जन्मदिन

पिछले साल 2020 में रिया के जन्मदिन पर सुशांत उनके साथ नहीं थे. वहीं, साल 2019 में एक्टर ने रिया का बर्थडे मनाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रिया के जन्मदिन पर उन्हें प्लेटिनम पेंडेंट गिफ्ट दिया था और रिया को ये तोहफा बेहद पसन्द आया था.

Also Read: Throwback: ‘तुम थप्पड़ खाना चाहती हो?’ जब कैटरीना कैफ के इस सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया था ऐसा जवाब, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

पहली बरसी पर रिया ने सुशांत को ऐसे किया था याद

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की पहली बरसी पर रिया चक्रवर्ती ने एक लंबा पोस्ट लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘ऐसा कोई पल नहीं है, जहां मुझे यह यकीन हो जाए कि तुम अब यहां नहीं हो. वो कहते हैं कि समय सब कुछ ठीक कर देता है, लेकिन मेरे लिए तो तुम ही समय और मेरे सब कुछ थे. मुझे पता है कि अब तुम मेरे गार्डियन ऐंजल हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola