अर्चना पूरन सिंह ने कपिल शर्मा की सैलरी पर ली चुटकी, बोलीं- सोनी टीवी को लूट रहे हो, डाकू हो...VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2022 5:37 PM
द कपिल शर्मा शो की टीम सैलरी को लेकर अक्सर जोक शेयर करती रहती हैं. शो में अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा की नोक-झोंक को फैंस बेहद पसंद करते हैं.
द कपिल शर्मा शो की टीम सैलरी को लेकर अक्सर जोक शेयर करती रहती हैं. शो में अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा की नोक-झोंक को फैंस बेहद पसंद करते हैं. हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को उनकी ज्यादा सैलरी से लूटने के लिए उन्हें ‘डकैत’ कहा था. दोनों अक्सर एकदूसरे की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. कपिल ने हाल के एक एपिसोड का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अर्चना ने कपिल की सैलरी को लेकर उन पर निशाना साधा.
कपिल शो में फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला, उनकी पत्नी वर्दा नाडियावाला के साथ टाइगर श्रॉफ, कृति सनोन और अहान शेट्टी का वेलकम करते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान कपिल ने मजाक में कहा, “कभी कभी हम बचपन में अलग अलग चीजें सोचते हैं ना, जैसे मैंने शोले देखी थी और मुझे लगा मैं बड़ा होकर डाकू बनूंगा.” कपिल तुरंत कहते हैं- डाकू ही बना है तू, सोनी को लूट रहा है, डाकू ही है तू. ” कपिल ने कहा, मैं ही लूट रहा हूं न सोना को? आप तो लंच के ऊपर आती हैं.”
कपिल और अर्चना शो में अक्सर एक दूसरे का मजाक उड़ाते हैं. जहां कपिल को अर्चना द्वारा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की ‘कुर्सी’ हड़पने की बात कहकर अक्सर अर्चना को गुस्सा दिलाते हैं, जो प्रशंसकों के चेहरे पर हंसी ले आती है. दोनों काफी पहले से एकदूसरे को जानते हैं.
लेखक-निर्देशक नंदिता दास ने अपनी अगली फिल्म के लिए कपिल शर्मा को लिया है. वो इस फिल्म में एक फूड डिलीवरी राइडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. नंदिता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि शाहना गोस्वामी भी फिल्म में अभिनय करेंगी. नंदिता ने ट्वीट किया, “लेखक-निर्देशक-निर्माता नंदिता दास ने कपिल शर्मा के साथ एक फूड डिलीवरी राइडर के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आयेंगे. कपिल के साथ शाहाना गोस्वामी फीमेल लीड के तौर पर जुड़ेंगी. जल्द ही इसका फिल्मांकन शुरू होगा.”
Also Read: संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी में दीपिका पादुकोण को क्यों नहीं किया कास्ट, खुद किया खुलासा
सोनी टीवी पर अपने साप्ताहिक टेलीविजन शो की मेजबानी करने वाले कपिल इससे पहले अभिनय में उतर चुके हैं. वह अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित 2015 की फिल्म किस किसको प्यार करूं में दिखाई दिए और फिर 2017 की फिल्म फिरंगी में दिखाई दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










