ePaper

Aaliyah Kashyap अपने बॉयफ्रेंड से इस वजह से हुईं नाराज, अनुराग कश्यप की बेटी का VIDEO वायरल

Updated at : 29 Jul 2021 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Aaliyah Kashyap अपने बॉयफ्रेंड से इस वजह से हुईं नाराज, अनुराग कश्यप की बेटी का VIDEO वायरल

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) एक जानीमानी YouTuber हैं. वो अपनी जिदंगी से जुड‍़ी कई बातें अपने चैनल पर साझा करती रहती है और प्रशंसकों को वाकई इसे देखने में मज़ा आता है.

विज्ञापन

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) एक जानीमानी YouTuber हैं. वो अपनी जिदंगी से जुड‍़ी कई बातें अपने चैनल पर साझा करती रहती है और प्रशंसकों को वाकई इसे देखने में मज़ा आता है. हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है जहां वह हमें भारत से लॉस एंजिलिस की जर्नी पर ले गईं. अपने ओओटीडी लुक को दिखाने से लेकर भारत में अपने दोस्तों से मिलने तक, आलिया का मुंबई में आखिरी दिन रिलेक्स लगता है. लेकिन वो एक वजह से अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire)से नाराज हो गई हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लॉस एंगल्स पहुंचने पर, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ फिर से मिलती है, लेकिन इस बात से वो नाराज हो जाती हैं. लेकिन इसकी वजह भी बहुत प्यारी है. दरअसल, एयरपोर्ट पर बॉयफ्रेंड से मिलने के बाद, उन्होंने उन्हें एक साइड हग दिया लेकिन आलिया को ये अच्छा नहीं लगा. वो कहती नजर आ रही हैं कि एक गर्लफ्रेंड होने के नाते मंजूर नहीं.

घर पहुंचने के बाद वो उनसे इस बारे में पूछती नजर आ रही हैं. हालांकि अपने बचाव में शेन ने बताया कि हवाई अड्डे पर पुलिस की वजह से और वे हॉर्न बजा रहे थे, उन्हें जल्दी से अपना बैग रखना पड़ा और उस जगह को छोड़ना पड़ा.

दरअसल, हाल ही में आलिया कश्यप ने अपने एक सेशन ‘आस्किंग माई डैड ऑकवर्ड क्वेश्चन्स’ में पिता अनुराग कश्यप से अपनी प्रेग्नेंसी, ब्वॉयफ्रेंड, ड्रग्स और एडल्ट फिल्में देखने पर कई सारी बातें की थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब एक चैट शो के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि इन सब मुद्दों पर बात करने की वजह से लोगों ने उनकी काफी आलोचना की.

Also Read: Sherlyn Chopra को कोर्ट से नहीं मिली राहत, राज कुंद्रा पोर्न केस में हो सकती है गिरफ्तारी!

आलिया कश्यप ने बताया कि अपने माता-पिता से ऐसी बातें करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है. लोग कमेंट में लिखते है, ‘आपको जो वीडियो मैंने अपने डैड के साथ बनाया उसके कमेंट देखने चाहिए थे. मुझे नहीं पता लोग मेरे चैनल पर क्या देखने आए थे. फुल ऑन हेट मिला मुझे. आगे वो कहती है, ‘तुम अपने माता-पिता के साथ ऐसी चीजों के बारे में कैसे बात कर सकती हैं? तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola