Anupama Spoiler Alert: वनराज- अनुपमा को लड़ता देख टूटा पाखी का सब्र, घरवालों के सामने कह दी ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2021 9:23 AM
सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी जबरदस्त हो गया है. अनुपमा और वनराज को लड़ता देख पाखी रोने लगती है. पाखी को ऐसे देखकर दोनों काफी टूट जाते है.
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुज के पास काव्या जॉब मांगने जाती है और उसे नौकरी मिल भी जाती है. इस बात पर वनराज काफी नाराज होता है और अनुपमा को इसके लिए खरी-खोटी सुनाता है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या पर वनराज चिल्लाता है और बहुत ही ज्यादा नाराज होता है. वनराज कांच पर हाथ मारता है और उसके हाथ से खून बहने लगता है. अनुपमा दवाई लगाने आती है तो वो उसे धक्का दे देता है. पाखी यह देखती है और अपना आपा खो देती है क्योंकि वह अपने माता-पिता को ऐसे लड़ते नहीं देख सकती.
ये सब देखकर पाखी का हाल बुरा हो जाता है और वो खूब रोने लगती है. पाखी कहती है अगर मां- बाप एक- दूसरे से परेशान होते है तो वो एक -दूसरे से तलाक ले लेते है. लेकिन बच्चा मां- बाप से परेशान हो जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए. उसकी ऐसी हालत देखकर वनराज और अनुपमा एक बार फिर से समझौता करने का फैसला करते है.
इस बीच काव्या भी लड़ाई बंद करने का फैसला करती है. लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि पाखी के कारण वनराज और अनुपमा का रिश्ता फिर से मजबूत हो सकता है और वह इनसिक्योर फील करने लगती है. अब देखना होगा कि काव्या आगे क्या करती है.
Also Read: Anupamaa की ‘किंजल’ इस सुपरस्टार की है दीवानी, निधि शाह ने खुद किया खुलासा
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या, अनुज के ऑफिस जॉब के लिए जाती है. देविका को जब पता चलता है कि काव्या अब अनुपमा के साथ काम करेगी तो वो चौंक जाती है. इधर पाखी अपने परीक्षा में टॉप करने पर घरवालों के साथ मिलकर जश्न मनाती है.
Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: वनराज की इस हरकत को देखकर फूटा अनुपमा का गुस्सा, बा और पूरा परिवार शॉक्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










