ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: वनराज की इस हरकत को देखकर फूटा अनुपमा का गुस्सा, बा और पूरा परिवार शॉक्ड

Updated at : 07 Oct 2021 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: वनराज की इस हरकत को देखकर फूटा अनुपमा का गुस्सा, बा और पूरा परिवार शॉक्ड

सीरियल अनुपमा में आज का एपिसोड दर्शकों को काफी पसन्द आने वाला है. बा अनुपमा को वनराज से माफी मांगने के लिए कहने वाली है. साथ ही घर में रहने को लेकर भी बड़ी बात कह देती है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सुपरहिट सीरियल अनुपमा में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. वनराज, अनुपमा और अनुज की खूब बेइज्जती करता है. अनुपमा और अनुज के रिश्ते को लेकर बुरा- भला कहता है. अनुपमा इससे टूट जाती है, लेकिन अनुज उसे समझता है. अनुज उसे ऐसे घुट-घुट कर जीने से मना करता है.

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बापूजी वनराज को अनुपमा से माफी मांगने के लिए कहते है. बा अपने बेटे की साइड लेती है और कहती है वो उससे माफी नहीं मांगेगा. अनुपमा को वनराज और उससे माफी मांगनी होगी. साथ ही अपना काम भी छोड़ना होगा.

बा कहती है कि अगर अनुपमा ने अनुज के साथ काम करना नहीं छोड़ा तो वो उसे धक्के मार कर बाहर निकाल देगी और इस घर में रहने नहीं देगी. अनुपमा ये सारी बात सुन लेती है. वहीं, देविका, अनुज को समझाती है औऱ कहती है कि अनुपमा अपने परिवार को नहीं छोड़ सकती. अनुपमा अपने परिवार को लेकर कुछ नहीं सुन सकती. साथ ही ये भी कहती है कि शायद आज वो तुम्हारी बात मान जाए और वो घर छोड़ दे.

Also Read: Rakhi Sawant का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाए फैंस, 80 साल की बुजुर्ग महिला के लुक में आई नजर

अनुपमा वनराज से कहती है कि अब उससे वो नहीं डरती. वनराज उसे थप्पड़ मारने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे धक्का मार देती है और वो नीचे गिर जाता है. अनुपमा का बदला रूप देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है और खासकर बा. बा उसकी बातें सुनकर थोड़ी चौंक जाती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज की बातें सुनकर अनुपमा बुरे तरीके से टूट जाती है और काफी रोने लगती है. अनुपमा को अनुज समझाता है और उससे कई सारी बातें भी कहता है. अनुज इसे बेड़ियां तोड़ने के लिए कहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola