Anupama Spoiler Alert: काव्या के जॉब की खबर सुन भड़का वनराज, अनुपमा- अनुज के रिश्ते पर फिर उठाया सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2021 9:49 AM
सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि काव्या, अनुज के पास जॉब लेने के लिए जाती है और उसे नौकरी मिल भी जाती है. इस बात से वनराज बिल्कुल खुश नहीं होता और घर पर काफी हंगामा करता है.
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) स्टारर फेमस टीवी शो ‘अनुपमा‘ में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा और अनुज अपने काम को लेकर बिजी है तो दूसरी तरफ काव्या जॉब नहीं होने के कारण बहुत ज्यादा दुखी. काव्या अनुज के पास नौकरी के लिए जाती है और इस बात से वनराज काफी गुस्सा होने वाला है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज काव्या के बारे में सोचकर परेशान हो जाता है कि वो उसका फोन क्यों नहीं उठा रही. वनराज इस बात से परेशान है कि काव्या, अनुज के पास जाकर नौकरी ना करने लगे. इधर काव्या अनुज की सारी शर्त मान लेती है और नौकरी के लिए हां कह देती है.
https://www.instagram.com/p/CUxLfDQIzWJ/
अनुज, अनुपमा से कहता है कि काव्या ने अभी तक एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया और तुम दोनों को अब साथ में काम करना है. इस वजह से तुम दोनों आपस में बात कर लो और साथ में घर जाओ. इधर घर आकर काव्या, वनराज को अपनी जॉब के बारे में बताती है. वनराज, काव्या से कहता है कि अनुज, अनुपमा की सारी बात मानता है और इसलिए तुम्हें नौकरी मिल गई.
वनराज, अनुपमा से अनुज के साथ उसका रिश्ता पूछता है और इस बात पर वो थोड़ा गुस्सा हो जाती है. अनुपमा कहती है आपने कोई रिश्ता कभी निभाया नहीं तो ये भी पूछने का आपको कोई हक नहीं. इस बात में काव्या उसका साथ देती है. ये सुनकर वनराज कांच पर हाथ मारता है और उसके हाथ से खून निकलने लगता है.
एक बार फिर से वनराज और अनुपमा के बीच लड़ाई होने लगती है और इस देखकर पाखी बहुत नाराज हो जाती है. पाखी कहती है अगर मां- बाप एक- दूसरे से परेशान होते है तो वो एक -दूसरे से तलाक ले लेते है. लेकिन बच्चा मां- बाप से परेशान हो जाए तो उन्हें क्या करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










