Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को लेकर काव्या- वनराज में हुई लड़ाई, बा ने इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2021 8:46 AM
सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या और वनराज में लड़ाई होती है और इसके लिए बा अनुपमा पर भड़क जाती है. बा, अनुपमा से कहती है कि एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते.
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) स्टारर फेमस टीवी शो ‘अनुपमा‘ का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. वनराज के बेइज्जती करने के बाद अनुपमा बहुत रोने लगती है, लेकिन अनुज के समझाने पर वो संभल जाती है. अनुपमा फैसला करती है वो किसी भी हालत में अपनी नौकरी नहीं छोड़ेगी और वनराज से बिल्कुल नहीं डरने वाली.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज साथ में काम कर रहे होते है. अनुज उसे घर जाकर आराम करने के लिए कहता है. इधर वनराज के कैफे में सारे ग्राहक अनुपमा के डिसेज लाने के लिए कहते है. ये सुनकर वनराज काफी गुस्सा हो जाता है और उन्हें बुरा-भला कहता है.
अनुपमा घर पहुंचकर बा की मदद के लिए किचन जाती है. बा के मना करने पर भी अनुपमा उनकी हेल्प करने लगती है. इधर काव्या और वनराज के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है. काव्या, वनराज से कहती है कि तुम अनुपमा- अनुज के बारे में सोचते रहते है. काव्या कहती है कि तुम एक जली हुई चाय बनकर रह गए हो.
Also Read: Hrithik Roshan ने आर्यन खान के लिए लिखा ओपन लेटर, तो सुहाना खान ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
वनराज और काव्या की लड़ाई को देखकर बा अनुपमा को सुनाने लगती है. बा उसे कहती है कि एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो सकते. तुम प्लीज अनुज के साथ काम मत करना. ये सुनकर अनुपमा थोड़ी इमोशनल हो जाती है. आने वाले एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा शाह परिवार वापस आती है और वनराज को उसकी बातों का कड़ा जवाब देती है. अनुपमा कहती है कि वो किसी भी कीमत पर उससे पीछे नहीं रहने वाली. बा अनुपमा की बातें सुनकर चौंक जाती है. लेकिन अनुपमा उन्हें भी चुप करा देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










