Anupamaa Promo: अनुज ने पूरे परिवार के सामने कबूला अनुपमा के लिए अपना प्यार, वनराज ने गुस्से में उठाया ये कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2021 9:31 AM

विज्ञापन

स्टार प्लस के शो अनुपमा का नया प्रोमो आया है. इसमें अनुज पूरे शाह परिवार के सामने अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिखता है. ये बात अनुपमा भी सुन लेती है.

विज्ञापन

Anupamaa: अनुपमा स्टार प्लस का सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो है. शो का ट्रैक दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. अनुपमा शाह परिवार छोड़ कर जा चुकी है और अपने लिए नया आशियाना खोज रही है. इधर बा को काव्या भड़काती है और अनुपमा से घर के पेपर्स पर साइन ले लेती है. बापूजी इस बात पर काफी भड़क जाते है.

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वनराज, अनुज पर गु्स्सा होते दिखता है. इस प्रोमो में आप देख सकते है कि अनुज शाह परिवार जाता है और उन लोगों को अनुपमा को परेशान नहीं करने के लिए कहता है. अनुज कहता है कि, मैं सिर्फ यहां अपने दोस्त के लिए आया हूं.

https://www.instagram.com/p/CVz0-Q5o11v/

वनराज, अनुज के मुंह से अनुपमा के लिए दोस्त शब्द सुनकर वो काफी भड़क जाता है औऱ अनुज को अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी उकसाता है. अनुज, वनराज की बातें सुनकर अपना कंट्रोल खो देता है और कहता है कि वो अनुपमा से प्यार करता है. ये सुनकर वनराज उसका कॉलर पकड़ लेता है.

अनुज कहता है कि वो 26 सालों से अनुपमा से प्यार करता आ रहा है और आज भी करता है. ये बात वो पूरे शाह फैमिली के सामने कह देता है. अनुपमा की ये बात सुन लेती है और उसके चेहरे पर हैरानी वाला एक्सप्रेशन होता है. अनुपमा के दीवाली वाले एपिसोड में काफी धमाका होने वाला है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा अपने लिए नया घर खोज रही है और इसमें उसकी मदद अनुज करता है. इधर काव्या, वनराज को अनुपमा से कारखाना लेने के लिए भड़काती है. वनराज भी इस बात के लिए मान जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola