Anupamaa फेम Rupali Ganguly साड़ी छोड़ ग्लैमरस आउटफिट में आई नजर, आई मेकअप ने खींचा फैंस का ध्यान, PICS

Updated:
विज्ञापन

शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने शिमरी ड्रेस में फोटोज पोस्ट की हैं. एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने शिमरी ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. रुपाली के ये लेटेस्ट तसवीरें काफी खूबसूरत है. एक्ट्रेस इस ड्रेस में फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही है. इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बाल ओपन ही रखा है. स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने उनकी ये अदा कातिलाना है. उनका आई मेकअप भी काफी हटके है.

विज्ञापन
undefined

रुपाली गांगुली ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, पार्टी तैयार है और कहीं नहीं जाना है. झिलमिलाहट और चमक के साथ, यह 2021 को अलविदा कहने और 2022 का स्वागत और अधिक प्यार, हंसी, उत्साह, प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ करने का समय है. एक्ट्रेस का ये मेकओवर काफी ब्यूटीफुल लग रहा है.

undefined

रुपाली गांगुली की फोटोज पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, अनुज से शादी कब हो रही आपकी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपका मेकओवर बहुत शानदार है. एक और यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक और यूजर ने लिखा, हाय ये कातिलाना अदाए. इसपर अनुपमा शो में अनुज की भूमिका निभा रहे गौरव खन्ना ने भी इसपर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, अमेजिंग पिक्स.

undefined

अनुपमा में रुपाली गांगुली और अनुज खन्ना की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज की बहन मालविका दोनों की शादी को लेकर सबके सामने कहती है. मालविका की बातों से अनुज परेशान हो जाता है. इधर बाबूजी और जीके भी अनुपमा से इसपर सोचने के लिए कहते है. शो का ट्रैक काफी मजेदार है.

undefined

रुपाली गांगुली अनुपमा शो में साड़ी में दिखती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो काफी ग्लैमरस हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस बिकिनी फोटोज शेयर कर चुकी है. उनके पति का नाम अश्विन वर्मा है औऱ उनके साथ भी वो तसवीरें शेयर करती रहती है. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है. बता दें कि रुपाली और अश्विन ने 2013 में शादी की थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola