Anupama: अनुज कपाड़िया की री-एंट्री को लेकर शो के राइटर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस पर टिप्पणी करने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jul 2025 6:55 AM
अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर
Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो में अनुपमा की स्ट्रगल जर्नी का दिखाया जा रहा है. जहां उसका परिवार उससे बेहद नफरत करता है. इसी बीच सीरियल की राइटर दिव्य निधि ने अनुज कपाड़िया की री एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है.
Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये टॉप पर बनी रहती है. लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिल रहा है कि कैसे अनु मुंबई में अकेले अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है. हालांकि सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को अनुज यानी गौरव खन्ना की कमी काफी खल रही है. वह उनकी री-एंट्री को लेकर बात कर रहे हैं. अब सीरियल की राइटर दिव्य निधि शर्मा ने इसपर रिएक्ट किया.
सीरियल अनुपमा को लेकर क्या बोली राइटर
दिव्य निधि शर्मा ने द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए खुलासा किया कि दर्शक अनुपमा की लेटेस्ट स्टोरीलाइन को पसंद नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “टेलीविजन शो की उम्र बहुत लंबी होती है. ऐसे दौर आते हैं, जब कहानी को फिर से शुरू किया जाता है. फिल्म 2 घंटे में खत्म हो जाती है, लेकिन टेलीविजन में 2000 एपिसोड होते हैं. उनके पास ऐसे चरण होते हैं, जिनमें हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. कई बार जनता इसे स्वीकार करती है और कई बार नहीं करती. खासकर अनुपमा के लिए, मैं केवल इतना कह सकती हूं कि हमारा दिल सही जगह पर है.”
गौरव खन्ना की री-एंट्री पर क्या बोली राइटर
अनुपमा में गौरव खन्ना की वापसी को लेकर अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर, दिव्य ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “मैं उस पर टिप्पणी करने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं. इसके लिए आपको इंतजार करना होगा.” दरअसल कई दिनों से ऐसी चर्चा है कि जल्द ही शो में अनुपमा की मदद के लिए उसके अनुज की एंट्री होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
दर्शकों की ओर से अनुपमा की स्टोरी पसंद नहीं किए जाने पर क्या बोली दिव्य निधि
उन्होंने दर्शकों की निराशा को स्वीकार किया और कहा, “हम हमेशा अच्छी, सशक्त और मनोरंजक कहानियां कहने की कोशिश करते हैं. अगर आज हमारा काम अच्छा नहीं लग रहा है, तो कृपया हमें माफ करें और थोड़ा और धैर्य रखें. हमें पूरा यकीन है कि कुछ दिनों में हम कहानी को फिर से पटरी पर लाएंगे और सभी को यह पसंद आएगी.”
यह भी पढ़ें- Movies Leaving OTT: जुलाई की बाद इन फिल्मों को देखना होगा नामुमकिन, ओटीटी से जल्द हो रही है डिलीट, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










