Anupama: वनराज ने इस वजह से छोड़ा सीरियल, बोले- 4 साल मैंने इस किरदार को…

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Sep 2024 6:42 PM

विज्ञापन

Anupama: सुधांशु पांडे अब राजन शाही के शो अनुपमा का हिस्सा नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में इस बात की जानकारी दी. हालांकि दर्शकों को समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. फाइनली वनराज ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Anupama: सुधांशु पांडे के अनुपमा से अचानक बाहर निकलने से इंटरनेट पर काफी हलचल मच गई है. अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिनेता ने मेकर्स और सह-कलाकार रूपाली गांगुली के साथ झगड़े के बाद शो को अलविदा कह दिया. उन्होंने चार साल तक वनराज का किरदार निभाया था, जो अनुपमा के एक्स हसबैंड थे और हमेशा घमंड में रहा करते थे. अब सुधांशु ने राजन शाही के शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया.

सुधांशू पांडे ने क्यों छोड़ा अनुपमा

सुधांशु पांडे ने पिंकविला संग बात करते हुए अनुपमा को छोड़ने का कारण बताया. उन्होंने कहा, “समय आ चुका था और मुझे ये लग रहा था कि 4 साल से मैंने इस किरदार को बहुत कुछ दिया है. मैं जितने कलर्स और शेड्स ला सकता था, सब किया.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लग रहा था कि काफी समय से मैं शायद एक अभिनेता के रूप में थक गया हूं, समय आ गया और जिस दिन आया उस दिन में मैंने सबको गले लगाकर अलविदा कहा.”

लंबे समय से क्यों शो छोड़ना चाहते थे सुधांशू पांडे

अभिनेता ने शेयर किया कि कैसे उनके मन में लंबे समय से शो छोड़ने का विचार था, क्योंकि वनराज की भूमिका में और नया कुछ करने को नहीं था. एक्टर ने कहा, समय के साथ उनका मन भी शो छोड़ने के फैसले में बदल गया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पास्ट में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए है. उन्होंने कहा, मैं 50 से ज्यादा फिल्में की है, जिसमें अलग-अलग किरदार शामिल है.

एक अभिनेता के रूप में क्या करना बाकी है सुधांशु को

सुधांशु ने कहा, जब अंदर से चीजें आई कि चलो अब सफर खत्म करते हैं, क्योंकि आगे और बहुत शेड्स निभाने हैं. एक अभिनेता के रूप में बहुत कुछ बनना बाकी हैं. हर किरदार के साथ आप एक अभिनेता के रूप में विकसित होते हैं, तो मुझे लगा अब वो समय आ गया था तो यही फैसला लिया. दरअसल वनराज ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर सीरियल छोड़ने की जानकारी दी.

Also Read- Anupama: वनराज ने रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझसे पूछने के बजाय…

Also Read- Anupama छोड़ने के बाद छोटी अनु की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola