Anupama Upcoming Twist: अनुपमा ने जीता सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता, आध्या को अपनी मां पर भरोसा न करना का हुआ अफसोस

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 May 2024 12:37 PM

विज्ञापन

Anupama

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत जाती है. उसके लिए हर कोई खुश होता है. इधर आध्या को भी अपनी गलती हा पछतावा होता है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा दिलचस्प मोड़ पर है. सीरियल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और लोग अनुपमा की नई जिंदगी को पसंद कर रहे हैं. टीआरपी लिस्ट में भी इसने नंबर वन पोजीशन हासिल किया है. हम सबने देखा है कि अलग होने के बाद अनु और अनुज अमेरिका में दोबारा मिले. छोटी अनु जिसे अब आध्या कहा जाता है, अपनी मां से नफरत करती है और इसलिए, उसे अनुज के जीवन में वापस नहीं लाना चाहती. अनुज की श्रुति से सगाई हो चुकी है और आध्या चाहती है कि जल्द से जल्द उनकी शादी हो जाए. हालांकि, ट्विस्ट तब आता है जब श्रुति को आध्या के स्कूल में गुंडों द्वारा गोली मार दी जाती है और उनकी शादी पोस्टपोन हो जाती है. आध्या एक्सीडेंट के लिए अनु को दोषी ठहराती है और श्रुति की हालत देखकर घबरा जाती है. अनु भी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्होंने यशदीप ढिल्लों के स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में शेफ के तौर पर काम किया है. लेकिन अब ये रेस्टोरेंट बंद होने वाला है. अनु ऐसा होने नहीं देगी, इसलिए सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता में भाग लेती है.


अनु और अनुज की बातें सुनती है अनुपमा
यह एक प्रतिष्ठित रियलिटी टीवी शो है और अनु फिनाले तक पहुंच चुकी हैं. इधर अनुज आध्या और श्रुति को एक साथ संभाल नहीं पाता है, इसलिए अनुपमा से मदद मांगता है. अनु अपने बेटी का ख्याल रखने के लिए हामी भर देती है और अपने एक्स हसबेंड के घर में शिफ्ट हो जाती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि आध्या अनु और अनुज को सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए सुनती है. वह अनु को यह कहते हुए सुनेगी कि बा ने उसे जो किताब दी है, वही उसे सुपरस्टार शेफ जीतने में मदद करेगी.

Also Read- Anupama Spoiler Alert: अनुज-अनुपमा को साथ देखकर श्रुति को होगी जलन, जल्द शादी करने की करेगी जिद्द

Also Read-Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

Also Read-Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए फिर से एक हुए अनुज-अनुपमा, डिंपी के लिए टीटू बनेगा घर जमाई


सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत जाती है अनुपमा
अनुपमा यह भी कहेगी कि अगर वह इसे जीतती है तो उसे सबसे ज्यादा खुशी होगी, लेकिन अगर वह हार जाती है तो वह भारत लौट आएगी. आध्या किताब को जला देती है, ताकि अनु प्रतियोगिता हार जाए, लेकिन आध्या जो चाहती है वो हो नहीं पाएगा, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत ली है. वह ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं जबकि हर कोई उनके लिए चीयर कर रहा है.


आध्या को होगा अपनी गलती है एहसास
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम यह भी देखेंगे कि आध्या को अपनी गलती का एहसास होगा और उसे अपनी मां पर भरोसा न करने का पछतावा होगा, लेकिन क्या यह अनु और आध्या को एक साथ लाएगा? या फिर मेकर्स ने कुछ अलग ट्विस्ट सोच कर रखा है. सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना, और्रा भटनागर, त्रिशान शाह, सुधांशु पांडे, निशि सक्सेना, आशीष मेहरोत्रा, अल्पना बुच, वकार शेख, पारख मदान, दिशी दुग्गल आध्या बारोट, निधि शाह, कुंवर अमरजीत सिंह, चांदनी भगवानानी जैसे स्टार्स हैं.

Also Read- Anupama: क्या अनुपमा और अनुज के रोमांस से आकांक्षा को होती है जलन, जानें क्या बोली गौरव खन्ना की पत्नी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola