Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए फिर से एक हुए अनुज-अनुपमा, डिंपी के लिए टीटू बनेगा घर जमाई

anupama
Anupama Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब हमने लेटेस्ट एपिसोड में देखा कि कैसे अनु आध्या के लिए अनुज के साथ रहने के लिए सहमत हो जाती है. ये देखकर श्रुति परेशान हो जाती है. इधर डिंपी के लिए टीटू घर जमाई बनने के लिए तैयार हो जाता है.
Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में हर दिन कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. सीरियल ने कुछ महीने पहले ही लीप लिया था. जिसके अनु और अनुज का तलाक हो जाता है और वो दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा तब से परेसान है, जब से श्रुति को आध्या के स्कूल में गोली मार दी गई थी. उसे अब भी लगता है कि श्रुति को उसकी वजह से गोली मारी गई, अगर उसने घुटने नहीं टेके होते तो श्रुति सुरक्षित होती. अनुज मदद के लिए अनु के पास पहुंचता है, क्योंकि वह आध्या को अकेले नहीं संभाल पा रहा है.
आध्या के लिए अनुज के घर पर रहती है अनुपमा
अनुपमा अंततः आध्या की देखभाल के लिए अनुज के घर में चली जाती है. वह अनुज से कहती है कि वह श्रुति की देखभाल भी करेगी और उसे फिट और ठीक बनाएगी, अनुज उससे पूछता है कि वह श्रुति के लिए यहां नहीं है और केवल आध्या के लिए है. घर पहुंचते ही अनुपमा को आध्या बुरी तरह अपमानित करती है, वह उसे अपने से दूर कर देती है और हर चीज के लिए उसे दोषी ठहराती है. हालांकि, अनु आध्या को शांत करने में सफल हो जाती है और जोर देकर कहती है कि वह उसे एक मौका दे.
Also Read- Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर
अनुपमा के आने से श्रुति हुई परेशान
आध्या अनु के इस रिक्वेस्ट से सहमत हो जाती है कि श्रुति की भलाई के लिए ही उसे घर में रहने दिया जाए. अनुज (गौरव खन्ना) श्रुति से कहता है कि वह इसके बारे में बुरा न माने क्योंकि वह अनु को केवल आध्या के लिए घर लाया है, क्योंकि वह उसके पैनिक अटैक को संभाल नहीं पा रहा है. इधर शाह हाउस में रहते हुए, वनराज टीटू के सामने एक शर्��� रखता है कि अगर उसे डिंपी से शादी करनी है तो उसे घर जमाई बनना होगा, टीटू सहमत हो जाता है और इससे पूरा शाह परिवार खुश हो जाता है, लेकिन वनराज को कहीं न कहीं टीटू की बात मानना ठीक नहीं लगता है.
Also Read- Anupama: आध्या को बार-बार आएगा पैनिक अटैक, अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाया अनुज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










