Anupama में आया शॉकिड ट्विस्ट, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका, इस शख्स ने ठानी उसे बर्बाद करने की कसम

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jul 2023 6:25 AM

विज्ञापन

राजन शाही द्वारा निर्मित अनुपमा सीरियल में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. नया प्रोमो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि अनुपमा में एक आश्चर्यजनक मोड़ आने वाला है.

विज्ञापन

Anupama new Promo: अनुपमा एक बेहद पॉपुलर टीवी शो है, जो हर बार टीआरपी रेस में सबसे आगे रहता है. शो की कहानी ने दर्शकों को बांध रखा है. अनुपमा के अमेरिका जाने को लेकर शो में नये-नये ट्विस्ट आ रहे है. फैंस जानना चाहते है कि क्या सच में वो अपने अनुज और छोटी को छोड़कर अमेरिका चली जाएगी. अब इस बात से पर्दा हट गया है. अनुपमा अमेरिका नहीं जा रही है.

मालती देवी ने अनुपमा को मारा थप्पड़

राजन शाही द्वारा निर्मित अनुपमा सीरियल में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. नया प्रोमो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि अनुपमा में एक आश्चर्यजनक मोड़ आने वाला है. प्रोमो में, अनुपमा रोते हुए घर लौटती है और अनुज से कहती है कि वह अपनी बेटी छोटी अनु से दूर नहीं रह सकती. वह मालती देवी से अमेरिका न जाने के लिए माफी मांगती है. मालती देवी को ये बात पसन्द नहीं आती और वो उसे थप्पड़ मार देती है.

https://www.instagram.com/p/Cum2KR8gxTM/?hl=en

मालती देवी ने खाई ये कसम

मालती देवी के थप्पड़ से सब चौंक जाते है. हालांकि अनुज उसे रोकने की कोशिश करते है, लेकिन अनुपमा उन्हें रोक देती है. जिसके बाद मालती, अनुपमा से कहती है, अब बारी मेरी है, तुम्हारी जिंदगी बर्बाद करने की, ये मेरा चैंलेज है. ये सुनकर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है. शो के प्रोमो में कैप्शन में लिखा है, “मां के रूप में, अनुपमा ने लिया है एक बड़ा फैसला. मगर क्या उस फैसले के अंजाम का सामना कर पाएगी खुद अनुपमा?

Also Read: Anupama: छोटी की हालत देख अनुज का पिघला दिल, अनुपमा को किया कॉल और कहा- मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहता लेकिन…

पिछले एपिसोड में क्या दिखाया गया?

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि डॉक्टर कहते है कि वो लोग छोटी अनु की मम्मी को बुला क्यों नहीं रहे है. अनुपमा के एयरपोर्ट जाने के वक्त उसका मन बहुत घबराने लगता है. उसे छोटी अनु की बात याद आने लगती है. दूसरी तरफ छोटी अनु अपने बिस्तर से उठकर बाहर की ओर भागने लगती है और गिर जाती है. उसे पैर में चोट आती है. अनुज, अनुपमा को फोन करता है औऱ कहता है, मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहता. तभी अनुपमा को छोटी की आवाज सुनाई देती है, वो कहती है मुझे आपकी जरूरत है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola