Anupama: छोटी की हालत देख अनुज का पिघला दिल, अनुपमा को किया कॉल और कहा- मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहता लेकिन...

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, छोटी अनु की हालत देखकर अनुपमा के पास जाएगी. अनुपमा उसे रोते देखकर अनु के बारे में पूछेगी. इसपर पाखी कहेगी कि, वो सो रही है.
Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा दर्शकों का खूब पसन्द आता है. शो में आगे क्या होगा, इसे जानने के लिए वो बेकरार रहते है. शो का ट्रैक अनुपमा के अमेरिका जाने के आस-पास चल रहा है. छोटी अनु की तबीयत ठीक नहीं है. अनुज नहीं चाहता ये बात उसे पता चले औऱ वो अपने सपनों को छोड़कर यहीं रूक जाए. दूसरी तरफ अनुज को समझ नहीं आ रहा, वो आगे क्या करें.
अनुपमा का अपमिंग एपिसोड
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, छोटी अनु की हालत देखकर अनुपमा के पास जाएगी. अनुपमा उसे रोते देखकर अनु के बारे में पूछेगी. इसपर पाखी कहेगी कि, वो सो रही है. हालांकि वो उसकी खराब तबीयत की बात के बारे में छिपा देती है. वो पुरानी अपने बचपन के दिन वाली बातें करने लगती है. दूसरी तरफ छोटी अनु एक बार फिर से मम्मी- मम्मी की जिद करने लगती है. अनुज संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे समझा नहीं पाता.
https://www.instagram.com/p/CulDhijNi7G/?img_index=1
अनुज ने अनुपमा को किया कॉल
डॉक्टर कहते है कि वो लोग छोटी अनु की मम्मी को बुला क्यों नहीं रहे है. अनुपमा के एयरपोर्ट जाने के वक्त उसका मन बहुत घबराने लगता है. उसे छोटी अनु की बात याद आने लगती है. दूसरी तरफ छोटी अनु अपने बिस्तर से उठकर बाहर की ओर भागने लगती है औऱ गिर जाती है. उसे पैर में चोट आती है. अनुज, अनुपमा को फोन करता है औऱ कहता है, मैं तुम्हें रोकना नहीं चाहता. तभी अनुपमा को छोटी की आवाज सुनाई देती है, वो कहती है मुझे आपकी जरूरत है.
अमेरिका जाएगी अनुपमा?
अब आगे वाले एपिसोड में देखना होगा कि अनुपमा, छोटी की बात सुनकर अमेरिका जाती है या नहीं. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि छोटी अनु को इस हाल में देखकर अनुज फूट-फूटकर रोने लगेगा. अंकुश उसे संभालेगा. अनुज कहता है, मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं. किसी डॉक्टर का इलाज काम नहीं कर रहा. दवा बेअसर हो रही. अपनी बेटी को इस सदमे से बाहर कैसे लेकर आउं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




