Anupama Twist: स्मृति ईरानी की होगी अनुपमा शो में एंट्री? सालों बाद एक्ट्रेस कर रही टीवी पर वापसी, ये होगा किरदार
Anupama
सुनने में आ रहा है कि राजनेता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी की फेम स्मृति ईरानी शो अनुपमा में आ सकती है. बता दें कि सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और टीआरपी रेस में अपने सामने किसी दूसरे शो को आने नहीं देता.
Anupama Twist: शो अनुपमा में 15 साल के लीप के आने के बाद की स्टोरी एकदम फ्रेश हो गई है. कई पुराने किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया और उनकी जगह नये कास्ट की एंट्री हो गई. यंग आध्या की भूमिका में अलीशा परवीन है और प्रेम का रोल शिवम खजूरिया प्ले कर रहे हैं. वहीं, अंश, माही, ईशानी भी अब बड़े हो चुके हैं और उनके रोल में नये लोगों की एंट्री हुई है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि राजनेता और क्योंकि सास भी कभी बहू थी की फेम स्मृति ईरानी शो अनुपमा में आ सकती है.
अनुपमा में होगी स्मृति ईरानी की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी, राजन शाही के शो अनुपमा में लीप के बाद आ सकती है. ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है. हालांकि स्मृति एक कैमियो रोल में दिखेंगी, जिसे वो रूपाली गांगुली के साथ शूट करने वाली है. फिलहाल उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स स्मृति ईरानी और रूपाली गांगुली को एक ही फ्रेम में लाने के लिए उत्साहित है. दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री की दोनों प्रतिष्ठित स्टार्स को एक साथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
तुलसी विरानी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं स्मृति ईरानी
‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ में तुलसी विरानी का किरदार निभाकर स्मृति ईरानी घर-घर में पॉपुलर हो गई. एकता कपूर के इस शो ने उन्हें नेम और फेम दोनों दिया. उन्होंने कई शोज में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने साल 2008 में रियलिटी शो ‘ये है जलवा’ को होस्ट भी किया है. एक्ट्रेस ने ‘मणिबेन डॉट कॉम’ कॉमेडी शो में भी काम किया है. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और राजनीति में शामिल हो गई. 2003 में वो बीजेपी में शामिल हो गई.
Also Read– Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएंगे दोनों मिलकर
Also Read– Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










