Anupama Twist: इन दोनों की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही हुई खत्म, आध्या को चैन नहीं लेने देगी साइको मेघा

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या को अनु की याद आती है और वो उनसे मिलने के लिए बेचैन हो जाती है. आध्या भगवान कृष्ण को राखी बांधती है और उनसे प्रार्थना करती है.

विज्ञापन

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा की कहानी में आध्या की एंट्री हो गई है. छह महीने के लीप के बाद दर्शक सीरियल में आध्या को देखने का इंतजार कर रहे थे और अब उसका ट्रैक शुरू हो गया है. आध्या को एक उसकी साइको फोस्टर मां ने अपने घर में कैद करके रखा है. मेघा, आध्या को कमरे में बंद रखती है और उसे किसी से मिलने नहीं देती. वहीं, अनुज और अनु को पता चल गया है कि आध्या की मौत नहीं हुई है. दोनों मिलकर उसके बारे में पता लगा रहे हैं.

मीनू का दिल तोड़ देगा सागर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मीनू एक कॉफी शॉप में सागर को अपने दिल की बात बताती है. सागर के दिल में भी मीनू के लिए प्यार है, लेकिन वो उसे नहीं बताता. सागर, मीनू से कहता है कि वो दोनों एक साथ नहीं रह सकते. वो उसे उन चुनौतियों के बारे में बताता है, जिसका सामना उन्होंने पहले किया था. सागर, मीनू से सवाल करता है कि उनके स्टेटस में भी काफी फर्क है. सागर के इनकार के बाद मीनू का दिल टूट जाता है. वहीं, सागर, मीनू के लिए अपनी भावनाएं मन में ही रख लेता है.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

आध्या को सता रही अपनी मां अनुपमा की याद

वहीं, आध्या भगवान कृष्ण को राखी बांधती है और उनसे अपने माता-पिता को फिर से मिलाने की बात कहती है. आध्या कहती है उसे अनुपमा की बहुत याद आती है, खासकर जब उसने अपनी मां को फिर से देखा है. वो भगवान से इस राखी पर अपनी सुरक्षा करने के लिए कहती है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को उसकी साइको मां मेघा परेशान करती है. वो भगवान से प्रार्थना करती है कि अनु और अनुज उसे जल्द से जल्द खोज लें और उसे यहां से ले जाए. क्या अनुपमा और अनुज अपनी बेटी आध्या को खोज पाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola