Anupama: राही को सता रही इस शख्स की याद, प्रेम के अतीत का सच आने लगा अनुपमा के सामने

Updated:
विज्ञापन
TRP Report Week 6

TRP Report Week 6

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार क्रिसमस मनाने का प्लान करते हैं. शाह परिवार की सारी लड़कियां साड़ी पहनने का सोचती है. दूसरी तरफ क्रिसमस पार्टी में राही नहीं सोचने का मन बनाती है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पुजारी, राही को बताता है कि आज लोग मंदिर में उनका शुक्रिया अदा करने के लिए जमा हुए हैं. वह राही को इस पल को स्पेशल बनाने के लिए कहता है. राही उनके लिए डांस करती है और इस दौरान वह प्रेम को सोचती है. अनु उसे डांस करते देख खुश हो जाती है और वह भी उसका साथ देती है. दूसरी तरफ बा परिवार को पहले पूजा करने के लिए कहती है और उसके बाद क्रिसमस मनाने के लिए कहती है.

राही को परेशान देख अनुपमा को हुई चिंता

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, सोचती है कि वह एक लाल साड़ी पहनेगी और प्रेम को इम्प्रेस करेगी. लीला कहती है कि साड़ी में अच्छी लगती हैं. शाह परिवार क्रिसमस ट्री तैयार करते हैं. दूसरी तरफ अनुपमा, राही से पूछती है कि वह किस बात को लेकर इतना परेशान है. राही कहती है कि उसे अपने पिता अनुज की याद आ रही. राही को प्रेम की याद आती है. अनु उसे समझाती है कि उसे सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए. वह कहती है कि भगवान जानता है कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा.

प्रेम ने राही से कही ये बात

अनुपमा सोचती है कि राही किसी बात को लेकर तो परेशान है. वह सोचती है कि राही बहुत देर होने से पहले उससे अपनी मन की बात शेयर कर दें. वह राही को क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के लिए कहती है. राही मना कर देती है. राही और प्रेम एक-दूसरे से टकराते हैं. प्रेम उससे कहता है कि उसकी मां के बाद राही ने ही उसे इम्प्रेस किया है. राही सोचती है कि अनुज के बाद, उसने प्रेम पर भरोसा किया. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम की सच्चाई पता करने का फैसला करती है. वह राही को लेकर भी काफी परेशान होती है. प्रेम, गायत्री निवास को देखकर हैरान हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

ये भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola