Anupama: नयी राही बनने पर अद्रिजा रॉय ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन को रिप्लेस करने पर कहा- ये नंबर वन शो…

Updated:
विज्ञापन
Adrija Roy entry in anupama

Adrija Roy entry in anupama

Anupama: अब सीरियल अनुपमा में अद्रिजा रॉय नजर आएंगी. अलीशा परवीन को मेकर्स ने शो से निकाल दिया. उसकी जगह अद्रिया ने ले लिया है. अद्रिजा ने अब शो में काम करने को लेकर बात की.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में अब अद्रिजा रॉय ने एंट्री ले ली है. शो से अद्रिजा का पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह प्रेम के साथ नजर आई थी. अद्रिजा ने अलीशा परवीन को रिप्लेस किया है. हालांकि अलीशा को रातों-रात निकालने पर यूजर्स हैरान थे. अलीशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें भी इस बात की जानकारी पहले से नहीं थी. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि वह खुद मेकर्स के इस फैसले पर शॉक्ड हो गई थी. अब नयी राही यानी अद्रिजा ने सीरियल में एंट्री को लेकर बात की.

अद्रिजा रॉय ने अलीशा परवीन को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी

अद्रिजा रॉय ने अनुपमा शो को ज्वाइन करने पर काफी खुश है. इंडिया फोरम संग एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं इस शो में काम करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हूं. ये शानदार है. सिर्फ अनुपमा ही नहीं, बल्कि डीकेपी के साथ अनुपमा में काम करना असली लगता है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जब कॉल आया तो वह कोलकाता में थी. जिसके बाद वह मुंबई आई. अलीशा परवीन को रिप्लेस करने पर अद्रिजा ने कहा, मुझे यह बाद में पता चला था. मुझे पता था कि कोई कर रही है, पर ये रिप्लेसमेंट के बारे में बाद में पता चला.

अद्रिजा रॉय ने कहा- अचानक से एक किरदार…

अद्रिजा रॉय ने कहा कि, जब अचानक से एक किरदार को रिप्लेस किया जाता है तब दर्शक उसे स्वीकार करने में समय लेते हैं. मुझे पता है कि दर्शक मेरे किरदार को स्वीकार करने में समय लेंगे, लेकिन मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है. मैं अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करूंगी, जैसे मुझे डायरेक्टर सर बताएंगे, जैसे मुझे राजन सर बताएंगे, जैसा शूट होगा स्टोरी लाइन. मुझे अपने पुराने शो के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला और यहां भी मिलेगा, क्योंकि ये नंबर वन शो है, सबके घर-घर में देखा जाता है. जब कोई विवाद भी होता है ना तो लोगों को पता चलता है. तो बिल्कुल, कोई लोग हां बोलेंगे, कोई ना बोलेंगे, कोई पसंद नहीं करेगा. इसको स्पोर्टिंगली लेना होगा.

ये भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

ये भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola