Anupama Twist: भूत बनकर लौटी अनुपमा, रजनी के पापों का हुआ खुलासा, अनु की चाल ने पलट दी पूरी बाजी
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2026 1:32 PM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Twist: आज के अनुपमा एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. रजनी को लगा कि अनुपमा मर चुकी है, लेकिन वह भूत बनकर लौट आती है. रजनी उसके सामने अपने सभी गुनाह कबूल कर लेती है.
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि वरुण मानता है कि रजनी की वजह से सबकुछ हुआ और उसे सजा मिलनी चाहिए. वह कहता है कि अगर अनु ने प्रेरणा की जान न बचाती, तो वह जिंदगी भर गिल्ट में जीता. वरुण उससे माफी मांगता है. राही और प्रेरणा कहती है कि रजनी को सजा तो मिलनी ही चाहिए. प्रेरणा कहती है कि उसे पहले से पता था कि रजनी किसी भी हद तक गिर सकती है. रजनी अपने बेटे को फोन करती है. वरुण उससे झूठ बोलता है कि प्रेरणा बच गई है और अनुपमा की मौत हो चुकी है. यह सुनते ही रजनी, अनुपमा की मौत का जश्न मनाने लगती है.
भूत बनकर लौटी अनुपमा
दूसरी तरफ प्रेम को रजनी की साजिश का पता चलता है और वह कसम खाता है कि रजनी को नहीं छोड़ेगा. अनुपमा, रजनी के लिए जाल बिछाती है और भूत का रूप धरकर उसके सामने आती है. रजनी यह देखकर डर जाती है और मान लेती है कि उसने खुद अनुपमा को आग लगाई थी. अनु उससे सवाल करती है कि जब उसने उसका कोई नुकसान नहीं किया, तो फिर जान क्यों लेना चाही? वह यह भी पूछती है कि एक मां होकर उसने प्रेरणा की जान को खतरे में कैसे डाला. डर के मारे रजनी सब सच कबूल कर लेती है. वह मानती है कि उसने चॉल तोड़ने के कागजों पर अनु के फर्जी साइन किए. ईशानी और परी के पीछे गुंडे भेजे और अनुपमा को मारने की कोशिश की.
अनु को जिंदा देख रजनी होगी हैरान
चॉल के लोग अनुपमा पर घर छिनने का आरोप लगाते हैं. हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि एक महिला उसे डंडे से मारने को तैयार हो जाती है, लेकिन राही बीच में आकर अनुपमा का साथ देती है. सरिता लोगों से कहती है कि अभी भी चॉल को बचाया जा सकता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी चॉल गिरवाने आती है और अनु को जिंदा देखती है. वह रजनी को वॉर्निंग देती है कि बिना जनता के सपोर्ट के वह कुछ नहीं है.
यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










