Anupama Twist: वनराज के बाद ये शख्स शाह हाउस का बनेगा मालिक, अनुज को फिर छोड़ेगी अनु

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2024 7:28 PM

विज्ञापन

anupama

Anupama Twist: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अनु अस्पताल से बाहर आ गई है. इधर तोशु कहता है कि वनराज की मौत हो गई है और वह अब शाह हाउस का मालिक बनने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी और स्टोरी लाइन से दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. मेकर्स आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में अनु आध्या को ढूंढती है और उसे अनुज के साथ फिर से मिलाती है. अनु को मेघा ने चाकू मार दिया और अनुज उसे अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसे बचाया नहीं जा सका. अनुज अनु के बारे में सोचकर टूट जाता है और उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करता है.

इंदिरा को क्या कहेगी आध्या

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनु अपनी मौत से लड़ती है और विजेता बनकर वापस आती है. वह आध्या और अनुज के साथ आशा भवन आएगी. जहां इंदिरा बताएगी कि उसकी अनुपस्थिति में उसने फूड स्टॉल चलाने की कोशिश की थी, लेकिन अनु की जगह कोई नहीं ले सकता. आध्या सबसे कहेगी कि उसकी मां को अभी आराम की जरुरत है, इसलिए वह काम नहीं करेगी.

अनुपमा के फूड स्टॉल की देखभाल क्यों कर रही है आध्या

आध्या अनुपमा की फूड स्टॉल की देखभाल और सभी की मदद करने की जिम्मेदारी लेती नजर आएगी. आध्या के बदले हुए व्यवहार को देखकर अनुपमा को गर्व महसूस होता है. जबकि आध्या अपने पिछले व्यवहार को लेकर शर्मिंदा है. वह अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए खुद को दोषी ठहराएगी.

ये शख्स वनराज के जाने के बाद शाह परिवार का बनेगा मालिक

दूसरी ओर, अनुपमा एक बार फिर अनुज को छोड़ती नजर आएगी, क्योंकि उसे शाह परिवार की समस्याओं का समाधान करना है. तोशु बड़ा ड्रामा रचेगा और सभी को कहेगा कि वनराज की मौत हो चुकी है और वह अब घर का नया मालिक बनने की कोशिश करेगा. अनुपमा तोशु को डांटती है, क्योंकि वह बा को दूर धकेल देता है. आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले है.

Read Also-Anupama: सुधांशु पांडे ने राजन शाही संग अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे मन में…

Read Also- Anupama: वनराज के बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- ज्यादा कमेंट नहीं कर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola