अनुपमा पर लगा चोरी का आरोप, घर और होटल दोनों जगह बढ़ी मुश्किलें

Updated at : 25 Mar 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama

अनुपमा टीवी सीरियल

Anupama: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में बड़ा मोड़ आता है. जहां एक तरफ उसे नई जिम्मेदारी मिलती है, वहीं दूसरी तरफ उस पर चोरी का आरोप लग जाता है, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

Anupama: आज के एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. होटल में उसका काम सबको पसंद आता है और उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है, लेकिन दूसरी तरफ घर में झगड़े बढ़ते हैं और आखिर में एक ऐसी घटना होती है, जो सब कुछ बदल देती है.

अनुपमा को मिली नई जिम्मेदारी

एपिसोड की शुरुआत में मैनेजर अनुपमा के काम से खुश नजर आता है. वह अनुपमा से पूछता है कि बिना अनुभव के उसने इतना अच्छा काम कैसे किया. इस पर अनुपमा समझाती है कि हाउसकीपिंग असल में घर संभालने जैसा ही होता है. वह कहती है कि हर भारतीय महिला, खासकर जो जॉइंट फैमिली में रहती है, उसे घर चलाना अच्छे से आता है. मैनेजर उसकी बात और काम से खुश हो जाता है. उस पर मैनेजर कहता है कि अगर अनुपमा ऐसे ही मेहनत करती रही, तो उसे पक्की सुपरवाइजर की नौकरी मिल सकती है. साथ ही वह रोसी से कहता है कि वह अनुपमा के साथ काम करे. यह सुनकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है.

घर में बढ़ा झगड़ा और तनाव

घर में माही, गौतम और बाकी लोगों के बीच बहस बढ़ जाती है. माही साफ कह देती है कि वह गौतम के साथ नहीं रहना चाहती. राही और दूसरे लोग भी उसका साथ देते हैं. इससे घर का माहौल और खराब हो जाता है.

दिग्विजय का बदला व्यवहार

दिग्विजय का अलग ही रूप देखने को मिलता है. वह जया के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करता है, जिससे अनुपमा भी हैरान रह जाती है. दोनों के बीच थोड़ी बातचीत भी होती है.

होटल में बढ़ी टेंशन

होटल में अनुपमा स्टाफ को संभालती है और सबको सिखाती है, लेकिन रोसी उसे पसंद नहीं करती और उसे हटाने की बात कहती है. अनुपमा झगड़ा नहीं चाहती और शांति से काम करना चाहती है.

गौतम का गुस्सा और हंगामा

गौतम को लगता है कि सब लोग उसके खिलाफ हैं. वह गुस्से में आकर गलत व्यवहार करता है, जिससे माहौल और बिगड़ जाता है. राही उसे रोकने की कोशिश करती है.

दिग्विजय की कानूनी परेशानी

दिग्विजय को पता चलता है कि उसके खिलाफ कानूनी मामला चल रहा है. वह अपने वकील से बात करता है और आगे की तैयारी करता है. इस दौरान अनुपमा भी वहां मौजूद होती है.

आखिर में बड़ा झटका

एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है. जया के बैग में एक नेकलेस मिलता है, जिसके बाद अनुपमा पर चोरी का आरोप लग जाता है. पुलिस भी वहां पहुंच जाती है और मामला गंभीर हो जाता है. रोसी भी अनुपमा के खिलाफ बोलती है.

आगे क्या होगा?

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुपमा खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी या उसे और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. आने वाले एपिसोड में कहानी और दिलचस्प होने वाली है.

यह भी पढ़ें: फ्रॉड के बाद बिखरा हर्ष, क्या आर्या की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान ?

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola