ePaper

Anupama Spoiler Alert : नंदिनी की अतीत का सच जानकर क्या फैसला लेगी अनुपमा? खुलनेवाला है बड़ा राज

Updated at : 05 May 2021 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : नंदिनी की अतीत का सच जानकर क्या फैसला लेगी अनुपमा? खुलनेवाला है बड़ा राज

anupama spoiler alert nandini reveal her past about first marriage and divorce to anupama and shah family upcoming episode bud: सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी ने लोगों को बांध रखा है. अनुपमा की बीमारी को सबको पता लग चुका है और वो खुद इस बात से परेशान है कि उसके बाद परिवार का क्या होगा. अनुपमा और वनराज अब रिसॉर्ट में समर और नंदिनी की सगाई का फैसला करते हैं.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी ने लोगों को बांध रखा है. अनुपमा की बीमारी को सबको पता लग चुका है और वो खुद इस बात से परेशान है कि उसके बाद परिवार का क्या होगा. अनुपमा और वनराज अब रिसॉर्ट में समर और नंदिनी की सगाई का फैसला करते हैं. वो सभी को बताते हैं कि समर और नंदिनी दोनों इसके लिए तैयार है. समर उनसे कहता है कि वह सिर्फ अपनी मां अनुपमा के लिए ऐसा करेगा उनकी खुशी की उसके लिए सबकुछ है.

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, नंदिनी समर से कहती है कि वह अनुपमा को अपने अतीत के बारे में बताना चाहती है. उसे लगता है कि शाह परिवार को इसके बारे में कुछ पता नहीं है और अगर वह उन्हें इस बारे में नहीं बताएगी तो यह धोखा होगा. लेकिन समर उसे मना करता है कि वे अपनी सगाई के बाद सभी को इसके बारे में बताएंगे.

खबरों की मानें तो नंदिनी पूरे परिवार को बतानेवाली है कि नंदिनी कभी मां नहीं बन सकती है और इस वजह से उसका पहले तलाक हो चुका है. इस बारे में समर को पता है लेकिन अनुपमा के साथ साथ पूरा शाह परिवार इस बात से अंजान है. अनुपमा शुरू से दोनों की जोड़ी को पसंद करती है, लेकिन वनराज इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन अब वो अनुपमा की खुशी के लिए दोनों के रिश्ते को मान चुका है.

Also Read: मौनी रॉय ने बालकनी में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, ‘शिवन्या’ की अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस

अब यह तो आनेवाली एपिसोड में ही पता चल पाएगा कि, नंदिनी की इस सच्चाई को जानने के बाद क्या अनुपमा और पूरा शाह परिवार दोनों के रिश्ते को शादी तक ले जाएगा. क्या वनराज अपना फैसला बदल देगा? क्या समर और नंदिनी आगे आनेवाली जिंदगी साथ साथ बिता पायेंगे? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

आपने देखा कि, अनुपमा अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान हो जाती है. वनराज उससे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता है. वनराज अनुपमा से कहता है कि उसकी इस हालत का जिम्मेदार वो है, इसलिए वो उसे माफ कर दें. वो काव्या के साथ शादी करने के फैसले को छोड़ देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola