Anupama Spoiler Alert : अनुपमा के खिलाफ काव्या ने चली ये चाल, वनराज के सामने अद्वैत को लेकर कह दी ये बात
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 May 2021 9:30 AM
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) काफी दिलचस्प हो गया है और इसमें नया मोड़ जल्द ही आने वाला है. अनुपमा के लाख समझाने के बाद भी समर और नंदिनी की सगाई घरवाले नहीं होने देते. वनराज नंदिनी को अपने घर की बहू बनाने के लिए राजी नहीं है और अपने बेटे वनराज का सपोर्ट बा भी कर रही है. घरवालों की नाराजगी देखकर समर औऱ नंदिनी भी अपनी सगाई को रोक देते है.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) काफी दिलचस्प हो गया है और इसमें नया मोड़ जल्द ही आने वाला है. अनुपमा के लाख समझाने के बाद भी समर और नंदिनी की सगाई घरवाले नहीं होने देते. वनराज नंदिनी को अपने घर की बहू बनाने के लिए राजी नहीं है और अपने बेटे वनराज का सपोर्ट बा भी कर रही है. घरवालों की नाराजगी देखकर समर औऱ नंदिनी भी अपनी सगाई को रोक देते है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा समर और नंदिनी को संभालती है औऱ उन्हें खिलाने की कोशिश करती है. यहां अद्वैत भी अनुपमा को जूस देते है औऱ ये सब वनराज बाहर से देखकर काफी जलने लगता है. अनपुमा अपने कमरे में जाकर खूब रोती है कि उसके बच्चों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है.
अनुपमा अपने आंसू पोछते हुए कहती है कि वो समर औऱ नंदिनी की शादी के लिए बा और वनराज को मना कर रहेगी. इधर अनुपमा ऑनलाइन क्लास में बच्चों को डांस सिखाती है और ये देखकर अद्वैत उसे अपने मरीजों को डांस सिखाने के लिए कहते है. समर के समझाने पर अनुपमा ये काम के लिए तैयार हो जाती है.
काव्या वनराज से कहती है कि उसका कल ही अनिरुद्ध के साथ तलाक होने वाला है और क्यों ना वो लोग रिजॉर्ट में ही शादी कर लें. ये सुनकर वनराज थोड़ा नाराज हो जाता है. काव्या उसे भड़काती है औऱ कहती है अनुपमा अपने फ्यूचर को लेकर प्लानिंग कर रहे है. अद्वैत के साथ उसकी दोस्ती हो गई है तो हम दोनों क्यों नहीं अपने फ्यूचर के बारे मे सोचते है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि नंदिनी की मां नहीं बनने वाली बात जानकर घर के सारे सदस्य चौंक जाएंगे. बा और वनराज अनुपमा पर ये बात नहीं बताने के लिए गुस्सा होते है. अनुपमा सबको समझाती है कि उसे भी अभी ही ये पता चला है. बा इस सगाई को तोड़ने की बात कहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










