Anupama Spoiler Alert: अनुज का 26 साल का इंतजार होगा खत्म? वैलेंटाइन डे पर अनुपमा प्यार का करेगी इजहार

Updated:
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: अनुज का 26 साल का इंतजार होगा खत्म? वैलेंटाइन डे पर अनुपमा प्यार का करेगी इजहार

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को बाबूजी फिर से नई शुरुआत करने के लिए कहते है. वो उसे अपने और अनुज के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: ‘अनुपमा’ (Anupamaa) का आने वाला एपिसोड में कुछ नया दर्शकों को देखने मिलने वाला है. अनुज और अनुपमा की स्टोरी में नया टर्न आने वाला है. अनुज को वो अपने घर ले आती है. वहीं, मालविका इस बात से नाराज है कि अनुज ने उसे कैसे छोड़ दिया.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को बाबूजी फिर से नई शुरुआत करने के लिए कहते है. वो उसे अपने और अनुज के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते है. अनु अपने साथ समर को साथ में रहने के लिए कहती है. इसके लिए बाबूजी मान जाते है.

समर वैलेंटाइन डे के बारे में अनुज और अनुपमा को बताता है और दोनों ये सुनकर थोड़ा शरमा जाते है. इधर वनराज पारितोष को बताता है कि उन्हें आधिकारिक तौर पर यह घोषणा करने की जरूरत है कि मालविका कपाड़िया बिजनेस की नयी हेड है. वहीं, बाबूजी वनराज और तोशू को कंपनी को फिर से शुरू करने के बारे में बताते है. साथ में वो उसे अनुज और अनु को परेशान नहीं करने के लिए कहते है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: मालविका के लिए क्या फील करता है वनराज? काव्या ने लिया ये फैसला

अनुपमा अपने घर पर वनराज और लीला के लगाए गए आरोप को सोचकर थोड़ा टेँशन में आ जाती है. अनुज ये बात जान जाता है और रहने के लिए होटल जाने लगता है. लेकिन अनु उसे रोक लेती है. वहीं, रात में दोनों के बीच जमीन पर सोने को लेकर लड़ाई होती है. अनुज को वो किसी तरह बेड पर सोने के लिए मना लेती है. लेकिन बाद में देखती है कि वो भी जमीन पर सो रहा है.

अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा अपने दिल की बात अनुज से कहने वाली है. प्रोमो में बताया गया है कि वह करीब 26 साल से उसके प्यार का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. खबरों की मानें तो वैंलेटाइन स्पेशल एपिसोड में अनुपमा अनुज से अपने प्यार का इजहार करनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola