Anupama: राजन शाही ने सेट पर क्रू मेंबर की अचानक हुई मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लाइट रॉड और कैमरा एक साथ…

Anupama New Entry
Anupama: सीरियल अनुपमा के सेट पर बीते दिनों ने एक दुखद घटना हुई. जहां एक क्रू मेंबर की मौत हो गई. अब मेकर्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें बताया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. यह शो टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहा है, लेकिन दो हफ्ते से यह दूसरे नंबर पर खिसक गया है. हाल ही में सीरियल काफी नकारात्मकता से भी गुजरा है. बताया जा रहा था कि शो के सेट पर एक लाइटमैन की जान उस वक्त चली गई, जब वह कुछ तकनीकी काम कर रहा था. AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी दावा है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि निर्माताओं की लापरवाही के कारण एक ‘संस्थागत हत्या’ थी. सुरेश गुप्ता ने महाराष्ट्र के सीएम को जांच करने और शो की शूटिंग रोकने के लिए पत्र भी लिखा.
अनुपमा के निर्माताओं ने क्रू मेंबर की मौत पर तोड़ी चुप्पी
अब, राजन शाही और उनके डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन टीम ने इस बारे में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने कंफर्म किया किया है कि सेट पर एक शख्स की दुखद मौत हुई है. प्रोडक्शन हाउस के सीईओ रंजीत अग्रवाल ने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से टीवी इंडस्ट्री में ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिदाई, अनुपमा जैसे सीरियल्स से देश और विदेश के दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 300 से अधिक प्रतिभाशाली और समर्पित प्रोफेशनल्स हमारे साथ काम कर रहे हैं. उनके साथ के बिना यह संभव नहीं होता.
कैसे गई थी लाइममैन की जान, मेकर्स ने किया क्लियर
उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रत्येक सदस्य को अपना परिवार मानते हैं और टीम में हर कोई कह सकता है कि प्रोडक्शन हाउस वास्तव में उनकी कितनी देखभाल और समझ रखता है. लेटेस्ट घटना के बारे में बात करते हुए रंजीत अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्घटना 14 नवंबर, 2024 को फिल्म सिटी में अनुपमा की शूटिंग के दौरान हुई थी. जब एक प्रशिक्षु कैमरा अटेंडेंट अजीत कुमार ने गलती से लाइट रॉड और कैमरा दोनों को एक साथ उठा लिया था. उन्होंने कोई भी जूता नहीं पहना था. जिसके कारण बिजली का झटका लग गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रोडक्शन हाउस ने तुरंत मृतक के परिवार के लिए पटना से मुंबई की फ्लाइट लेने की व्यवस्था की. अस्पताल का खर्च भी उठाया गया.
Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनु को आएगी अनुज की याद, राही-प्रेम के प्यार की विलेन बनेगी काव्या की बेटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










