Anupama की ये एक्ट्रेस ग्लैमर छोड़ बनी ‘कृष्ण भक्त’, 23 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला, जानिए कौन है वो?

Updated:
विज्ञापन
Anupama की ये एक्ट्रेस ग्लैमर छोड़ बनी ‘कृष्ण भक्त’, 23 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला, जानिए कौन है वो?

अनघा भोसले को सीरियल अनुपमा से काफी लोकप्रियता मिली थी. लेकिन अचानक उन्होंने शो छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया छोड़ने के पीछे वजह भी बताई थी. उन्होंने लिखा था, मैं आधिकारिक तौर पर फिल्म और टेलीविजन उद्योग छोड़ रही हूं.

विज्ञापन

Anupama fame Anagha Bhosale: शो अनुपमा की नंदिनी यानी अनघा भोसले (Anagha Bhosale) सीरियल छोड़ चुकी है. 23 साल की उम्र में शोबिज की दुनिया को छोड़ कर एक्ट्रेस भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन है. अक्सर वो सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया था. कुछ समय पहले उन्होंने शादी को लेकर बात की थी.

अनघा भोसले ने क्यों क्विट किया एक्टिंग?

अनघा भोसले को सीरियल अनुपमा से काफी लोकप्रियता मिली थी. लेकिन अचानक उन्होंने शो छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया छोड़ने के पीछे वजह भी बताई थी. उन्होंने लिखा था, मैं आधिकारिक तौर पर फिल्म और टेलीविजन उद्योग छोड़ रही हूं. मैंने अपने धार्मिक विश्वासों और आध्यात्मिक पथ के कारण यह निर्णय लिया, मुझे पता है कि आपको अपने कर्म करते रहना चाहिए, लेकिन जहां आपकी कृष्ण चेतना या आध्यात्मिक विकास कमजोर हो रही है. मेरा मानना है कि आपको परिस्थितियों या लोगों से दूर हो जाना चाहिए जो आपको भगवान/कृष्ण के साथ आपकी दूरी बढ़ाए.

शादी को लेकर क्या बोलीं अनघा?

एक इंटरव्यू में अनघा भोसले ने शादी को लेकर बात किया था. एक्ट्रेस ने कहा था, आध्यात्मिक जीवन जीने का मतलब यह नहीं है कि, मैं शादी नहीं करना चाहती. कौन कहता है कि, मैं शादी नहीं करना चाहती. मैं अभी भी एक सच्चे साथी को खोज रही हूं, जो मेरे जैसा आध्यात्मिक और धार्मिक हो. अभी मैं वाडा में रहकर संतुष्ट हूं, क्योंकि मुझे यहां जो खुशी मिली है, वह वही है जिसकी मुझे हमेशा से तलाश रही है. बता दें कि अनघा ने उन्होंने 2020 में राजश्री प्रोडक्शन के शो ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ से डेब्यू किया था.

Also Read: Anupama: करोड़ों प्रॉपर्टी की मालकिन है अनुपमा, वनराज- अनुज का नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश!

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola