ePaper

Anupama की 'नंदिनी' Anagha Bhosale का नया लुक वायरल, ग्लैमर छोड़ बनी ‘कृष्ण भक्त’

Updated at : 13 Aug 2022 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama की 'नंदिनी' Anagha Bhosale का नया लुक वायरल, ग्लैमर छोड़ बनी ‘कृष्ण भक्त’

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ में अनघा भोसले नंदिनी का रोल निभाती थी. हालांकि वो शो में अब नजर नहीं आती और उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस ने अध्यात्म का रास्ता अपनाया है, तब से वो साड़ी में फोटोज शेयर करती है.

विज्ञापन
undefined

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘नंदिनी’ के किरदार से लोकप्रिय हुई अनघा भोसले को आज कौन नहीं जानता. अनघा की एक अलग पहचान बन गई है और दर्शक उन्हें नंदिनी के रोल में ही पहचानते है. एक्ट्रेस ने अब शो छोड़ दिया है और कृष्ण भक्त बन गई है.

undefined

अनघा भोसले अक्सर कृष्ण की भक्ति करते हुए तसवीरें पोस्ट करती है. माथे पर चंदन का टीका लगाए हुए वो बेहद खूबसूरत लगती है. साड़ी में वो तरह-तरह की तसवीरें शेयर करती रहती है. कभी भजन गाते तो कभी गाय की सेवा करते हुए एक्ट्रेस तसवीरें पोस्ट करती है.

undefined

अनघा भोसले ने अनुपमा छोड़ने के बाद ये ऐलान कर दिया था कि उन्होंने शोबिज की दुनिया से दूरी बना ली है. ग्लैमर की दुनिया छोड़कर वो अब अध्यात्म के रास्ते पर चलने लगी है. हालांकि पहले वो काफी ग्लैमरस आउटफिट में अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती थी, लेकिन जब से उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपनाया है, तब से वो साड़ी में फोटोज शेयर करती है.

undefined

अनुपमा में नंदिनी के अपने किरदार को दिए गए प्यार के लिए अनघा काफी शुकगुजार है. उन्होंने खुलासा किया था कि अगर शो के निर्माता राजन शाही कभी उन्हें वापस बुलाएंगे तो वह वापस आ जाएंगी. लेकिन फिलहाल के लिए वो एक्टिंग से दूर रहना चाहती है.

undefined

अनघा भोसले ने 2020 में राजश्री प्रोडक्शंस के शो ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ से डेब्यू किया था. इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब मुझे आखिरकार रोल के लिए फाइनल किया गया, तो मेरा परिवार मेरे लिए बहुत खुश था. बता दें कि इस शो में उन्होंने श्रद्धा का रोल निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola