ePaper

Anupama Leap Promo: लीप के बाद ये होंगे शो के नए लीड, क्या अनुज ने छोड़ा शो, बड़ी आध्या की दिखेगी कहानी

Updated at : 22 Oct 2024 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Leap Promo: लीप के बाद ये होंगे शो के नए लीड, क्या अनुज ने छोड़ा शो, बड़ी आध्या की दिखेगी कहानी

Anupama Leap Promo: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद क्या कहानी होगी, इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी आध्या को दिखाया गया. वहीं शिवम खजुरिया नए लीड होंगे.

विज्ञापन

Anupama Leap Promo: राजन शाही की ओर से निर्मित सीरियल अनुपमा में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और पूराने कलाकार शो को अलविदा कह देंगे. सीरियल में इससे पहले भी कई लीप आ चुके हैं. बीते टाइम जंप में आध्या गायब हो गई थी. वहीं अनुज मानसिक स्थिति खो चुका था. वहीं अनु आशा भवन चला रही थी. जैसे-तैसे करके दोनों एक साथ आए. अब रूपाली गांगुली के शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लीप के बाद ये होंगे सीरियल अनुपमा के नए लीड

प्रोमो में लीप के बाद की कहानी देखने को मिल रही है. जिसमें आध्या अब बड़ी हो गई है और औरा भटनागर का किरदार अब अलीशा परवीन निभाएंगी. शिवम खजूरिया जो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे, अनुपमा में नए हीरो बनने जा रहे हैं. वह आशा भवन का हिस्सा होंगे और अनु को उसके सभी कामों में मदद करेंगे. इधर अनुपमा अब ‘अनु की रसोई’ चलाती हैं और अब शेफ हैं. हालांकि, लीप के बाद भी अनु फाइनेंनशियल क्राइसिस से जुझ रही हैं. प्रोमो में अनुज कपाड़िया नजर नहीं आ रहे हैं. उसका क्या होता है?

लीप के बाद सीरियल से ये शख्स हुआ गायब

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि डिंपल की मौत के लिए आध्या को दोषी ठहराया जाता है. वह इस बात से इतनी परेशान हो जाती है कि आशा भवन छोड़कर भाग जाती है. बाद में लीप आता है और टूरिस्ट गाइड बनकर पैसा कमाने की कोशिश कर रही है. यह देखना बाकी है कि लीप के बाद शाहों का क्या होता है. क्या वे अब भी आशा भवन का हिस्सा बनेंगे और अनुपमा के साथ रहेंगे? इधर हम देखते हैं कि अनुज कपाड़िया का एक व्यक्ति पीछा कर रहा है. वह शख्स और कोई नहीं बल्कि अंकुश है.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola