Anupama में माही संग काम करने को लेकर आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा एक सीन खत्म होता है और…

Randeep Rai reacts on working with mahi in anupama
Anupama: शो अनुपमा में स्पृहा चटर्जी और रणदीप राय के बीच रोमांटिक एंगल दिखाया जा रहा है. स्पृहा संग अपने बॉन्ड को लेकर रणदीप ने बात की. एक्टर ने कहा कि हमने साथ में कुछ सीन्स किए हैं. बाकी सब कुछ ठीक है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि राघव से जुड़ा एक राज सामने आएगा. पंखुड़ी, राघव की पत्नी है और कोठारी परिवार की सदस्य है. मोटी बा पंखुड़ी की मां है और पराग-अनिल उसके भाई है. पंखुड़ी ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक मामूली क्लर्क राघव से शादी की थी. राघव अपनी पत्नी के गायब होने के पीछे पराग और मोटी बा को जिम्मेदार मानता है. दूसरी तरफ अनु को पंखुड़ी के बारे में बता चलता है. इस बीच आर्यन का रोल निभा रहे रणदीप राय ने शो में स्पृहा चटर्जी संग अपने रिश्ते को लेकर बात की.
माही संग अपने बॉन्ड को लेकर रणदीप राय ने बात की
स्टार प्लस के शो अनुपमा में स्पृहा चटर्जी, माही का रोल निभा रही है और रणदीर राय, आर्यन का. शो में दिखाया जा रहा है कि माही, आर्यन से प्यार नहीं करती, बल्कि वह अपने फायदा के लिए उसके इमोशन के साथ खेल रही है. जबकि आर्यन को उससे प्यार हो गया है. शो में उनके बीच तगड़ी केमेस्ट्री दिखती है. ऐसी केमेस्ट्री क्या रियल लाइफ में भी है उनके बीच, इसपर एक्टर ने इंडिया फोरम को एक बातचीत में बताया. एक्टर से माही संग ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री को लेकर कहा, ”हमारे बीच उतनी बात नहीं होती. मतलब हमारे बीच वैसा बॉन्ड अभी तक नहीं बना है. हमने साथ में कुछ सीन्स किए हैं. बाकी सब कुछ ठीक है. मेरा सभी के साथ अच्छा तालमेल है, स्पृहा के साथ भी. लेकिन हमें ज्यादा वक्त एक-दूसरे से बात करने का नहीं मिला. मेरा एक सीन खत्म होता है, और मैं दूसरा सीन करने चला जाता हूं. ऐसा उनके साथ भी है. अब तक सेट पर ऐसा ही है.”
प्रेम से माफी मांगेगा आर्यन
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यन अपनी गलतियों को मानता है और प्रेम से हाथ जोड़कर माफी मांगता है. वह माफी मांगता है कि उसने उसके साथ बहुत गलत किया है. प्रेम ये सुनकर काफी इमोशनल हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. आने वाले दिनों में इस राज से पर्दा हटेगा कि क्या सच में आप्यन बदल गया है.
यहां पढ़ें- ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










