Anupama: अनु-यशदीप को साथ डांस करता देख अनुज को होगी जलन, क्या कभी एक हो पाएंगे एक्स कपल

Anupama
Anupama: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अनुपमा ने फाइनली अमेरिका में अपना नाम रोशन कर लिया और सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता भी जीत लिया. यशदीप अनु के साथ इस सक्सेस को एंजॉय करता है और दोनों साथ डांस करते हैं. अनुज को ये सब देखकर जलन महसूस होती है.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय टॉप टीवी शो है. कुछ महीने पहले सीरियल में लीप आया था, जिसके बाद अनु और अनुज एक दूसरे से अलग हो गए थे. दोनों की बेटी आध्या अपनी मां से नफरत करती है. वहीं अनुज भी अपने जीवन में आगे बढ़ गया है और वो श्रुति से सगाई कर चुका है. अब जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है. हालांकि बीते दिनों श्रुति का एक्सीडेंट हो जाता है. जिसके बाद उनकी शादी पोस्टपोन हो जाती है. इधर अनुज भी मन ही मन अनु से अभी भी प्यार करता है.
सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता की विनर बन जाती है अनुपमा
हाल के एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा ने यशदीप के स्पाइस और चटनी रेस्टोरेंट को बचाने और अमेरिका में अपनी पहचान बनाने के लिए सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता में भाग लिया और मेहनत कर अनु इस प्रतियोगिता को जीत जाती है. अनुज अपने घर से श्रुति और आध्या के साथ शो देख रहा था. बता दें कि आध्या ने अनु को हराने के लिए और भारत वापस भेजने के लिए उसकी रेसिपी बुक को जला दिया था.
अनुपमा और यशदीप एक साथ इस खुशी को करते हैं सेलिब्रेट
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनु अब एक बिजनेसवुमन बन जाएगी और स्पाइस एंड चटनी में यशदीप की बिजनेस पार्टनर बनेगी. हम अनुपमा, यशदीप, बिजी, किंजल, परी और अन्य को सुपरस्टार शेफ की जीत के बाद धमाकेदार डांस करते देखेंगे.
अनुपमा-यशदीप को देखकर अनुज को होगी जलन
हम देखेंगे कि अनुज को अनु और यशदीप की क्लोजनेस से जलन होगी. वह बिजनेस पार्टनर बनने के बाद अनु और यशदीप के करीब आने के बारे में सोचेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी और क्या वह आध्या और अनुज को अपनी जिंदगी में वापस पा सकेगी. सीरियल अनुपमा में ऑरा भटनागर, सुधांशु पांडे, निशि सक्सेना, आशीष मेहरोत्रा, अल्पना बुच, वकार शेख, पारख मदान, दिशी दुग्गल, निधि शाह, कुंवर अमरजीत सिंह, चांदनी भगवानानी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




