Anupama: समर के बाद अब बा और छोटी अनु की होगी मौत? निर्माता राजन शाही ने रिवील की आगे की कहानी

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Nov 2023 2:02 PM

विज्ञापन

अनुपमा का नया प्रोमो देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे है. फैंस अनुपमा के ट्रैक को देखकर आगे की कहानी बुन रहे है. ऐसे में दर्शक कयास लगा रहे है कि अनुपमा के अमेरिका जाने के बाद बा अकेली हो जाएगी. अब इसपर राजन शाही ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा जब से स्टार प्लस पर शुरू हुआ है तब से टीआरपी जमकर बटोर रहा है. सीरियल नंबर एक पर बना हुआ था, लेकिन कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. अब अनुपमा ने नंबर एक वाला स्थान खो दिया है और उसकी जगह गुम है किसी के प्यार ने ले ली है. शो की कहानी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अनुपमा के अमेरिका जाने के बाद कहा जा रहा है कि बा, छोटी अनु की मौत हो जाएगी. ऐसे में फैंस जानना चाहते है कि क्या सच में बा और छोटी अनु की मौत हो जाएगी. अब इसपर निर्माता राजन शाही ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अब किसी की मौत सीरियल में नहीं होगी.

अनुपमा का नया प्रोमो

अनुपमा का नया प्रोमो देखकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे है. फैंस अनुपमा के ट्रैक को देखकर आगे की कहानी बुन रहे है. ऐसे में दर्शक कयास लगा रहे है कि अनुपमा के अमेरिका जाने के बाद बा अकेली हो जाएगी. वनराज भी चला गया है और तोशू और किंजल विदेश में शिफ्ट हो जाएंगे. ऐसे में बा अकेली हो जाएगी और उनकी मौत हो जाएगी. वहीं, कई ऐसी रिपोर्ट्स भी चल रही है कि छोटी अनु की भी मौत हो जाएगी. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है. निर्माता राजन शाही ने इसपर बात की है.

https://www.instagram.com/reel/CzgQTXBSY9N/?utm_source=ig_web_copy_link

अनुपमा में नहीं होगी किसी की मौत

निर्माता राजन शाही ने बताया कि अनुपमा में अब कोई मौत नहीं होगी और ना ही कोई एक्टर इसे छोड़कर जा रहा है. बता दें कि हाल ही में सीरियल में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने बताया कि वो कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर है. एक्टर ने इंस्टाग्राम लाइव में समर की मौत के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव का जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि, सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान नहीं था और यह तनावपूर्ण है जैसे कि वे सिर्फ अभिनय कर रहे हैं और कलाकार हैं. सीन उन्हें बहुत गहरी इमोशनल स्थिति में डाल देते हैं. सुधांशु ने यह भी बताया कि ये सीन भावनात्मक रूप से थका देने वाला हैं.

Also Read: Anupama: अनुज से तलाक लेगी अनुपमा! हमेशा के लिए हो जाएगी शाह परिवार से दूर, क्यों जाएगी अमेरिका?

रोएगी अनुपमा फूट-फूटकर

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुपमा और अनुज बा के बारे में डॉक्टर से पूछते है. डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि 70 प्रतिशत हार्ट ब्लॉकेज के साथ बा की हालत गंभीर है. अनुज सर्जरी के बारे में पूछता है और डॉक्टर उसे बताते है कि इस उम्र में सर्जरी की सलाह नहीं दी जाती है. वहीं, तोशू और किंजल विदेश जाने के लिए तैयार है. बाबू जी उन्हें अपना ख्याल रखने और उनकी चिंता न करने के लिए कहते हैं. पूरा परिवार उन्हें बॉय कहता है और अनुज उन्हें यूरो देता है और उन्हें इंडियन क्लब में शामिल होने के लिए कहते है. दोनों के जाते ही अनुपमा फूट-फूटकर रोने लगती है. बा के गले लगकर अनुपमा अपने दिल का हाल बयां करती है. बा उसे चुप कराती है. बा कहती है कि वो जीना नहीं चाहती है क्योंकि सब एक-एक कर उसे छोड़कर जा रहे है. अनुपमा, बा को ऐसी बातें नहीं करने के लिए कहती है.

ब्रेक पर है सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे इन दिनों अनुपमा से ब्रेक लेकर फिलहाल दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. सुधांशु हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए. इस दौरान एक्टर ने समर की मौत के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव का जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि, सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान नहीं था और यह तनावपूर्ण है जैसे कि वे सिर्फ अभिनय कर रहे हैं और कलाकार हैं. सीन उन्हें बहुत गहरी इमोशनल स्थिति में डाल देते हैं. सुधांशु ने यह भी बताया कि ये सीन भावनात्मक रूप से थका देने वाले हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola