Anupama: बीच में ही वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा! कहा- यह तनावपूर्ण है जैसे कि वो सिर्फ...

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Nov 2023 9:16 AM

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज शाह के रोल में जान फूंक दी है. वनराज का दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. हालांकि समर की मौत वाले ट्रैक ने उन्हें तोड़ दिया. सीरियल में वो समर को याद करते दिखते है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का डेली सोप अनुपमा लगातार चर्चा में बना हुआ है. सीरियल मे समर की मौत के बाद अब नये टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं. मेकर्स ने सोचा था समर वाले ट्रैक से खूब टीआरपी बटोरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दर्शकों को इतना इमोशनल ट्रैक पसंद नहीं आया. अनुपमा और वनराजक दर्द वो देख नहीं पाए. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि सीरियल में अब जल्द ही छोटा सा लीप आएगा. नया प्रोमो भी उसी ओर इशारा कर रहा है. अनुपका अमेरिका चली जाएगी, जहां उसके साथ कोई नहीं होगा. वो अकेली होगी और उसके गले में मंगलसूत्र भी नहीं दिखा. इसके बाद से फैंस कयास लगाने कि अनुज-अनुपमा का तलाक हो जाएगा. इस बीच वनराज का रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे ने समर के मौत वाले ट्रैक को लेकर बात की.

समर की मौत पर वनराज शाह ने तोड़ी चुप्पी

सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज शाह के रोल में जान फूंक दी है. वनराज का दमदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. हालांकि समर की मौत वाले ट्रैक ने उन्हें तोड़ दिया. सीरियल में वो समर को याद करते दिखते है. सुधांशु हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए. इस दौरान एक्टर ने समर की मौत के सीक्वेंस की शूटिंग के अपने अनुभव का जिक्र किया. एक्टर ने बताया कि, सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान नहीं था और यह तनावपूर्ण है जैसे कि वे सिर्फ अभिनय कर रहे हैं और कलाकार हैं. सीन उन्हें बहुत गहरी इमोशनल स्थिति में डाल देते हैं. सुधांशु ने यह भी बताया कि ये सीन भावनात्मक रूप से थका देने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/CztVEkFRZep/

सुधांशु पांडे ने लिया है अनुपमा से ब्रेक

सुधांशु पांडे इन दिनों अनुपमा से ब्रेक लेकर फिलहाल दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. बता दें कि सीरियल अनुपमा में दिखाया गया है कि वनराज शाह रिहैब सेंटर चला जाएगा. वहीं, बा, डिंपी और तपिश के रिश्ते पर सवाल उठाएगी. इसपर डिंपी बा पर काफी गुस्सा करेगी और उन्हें काफी बुरा-भला कहेगी. डिंपी, बा से कहेगी कि वो अकेले रहने के लायक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बा को हार्ट अटैक आ जाएगा. क्या बा सीरियल को छोड़ रही है. हालांकि इस बारे में कुछ कन्फर्म कहा नहीं गया है, लेकिन फैंस के मन में ये सवाल जरूर आएगा.

https://www.instagram.com/p/Cs-ioJoNLAs/?img_index=1
Also Read: Anupama: समर के बाद इस शख्स की सीरियल में होगी मौत! शाह हाउस में पसरेगा मातम

बा डिंपी पर लगाएगी ये आरोप

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा डिंपी पर तपिश के साथ रोमांस करने का आरोप लगाती है. बा कहती है कि समर को गए दो महीने भी नहीं हुए और वो उसके साथ रोमांस करने लगी. डिंपी उन्हें समझाती है कि ऐसा कुछ नहीं है. बाबूजी, लीला को कहते है कि डिंपी उनकी मदद के लिए जॉब कर रही है. वो अपने बच्चे का अच्छे से ख्याल रखना चाहती है. तोशु और किंजल बताता है तपिश उसके साथ वहां काम करता है. बा कहती है कि उसे शक है कि उन दोनों के बीच कुछ चल रहा है. डिंपी रोने लगती है. अनुपमा और अनुज वहां आते हैं। डिंपी अनुपमा को गले लगाती है और कहती है कि उसने कुछ नहीं किया और केवल दरवाजा खोला था. अनुपमा, बा को समझाती है, लेकिन बा किसी की नहीं सुनती. वो कहती है डिंपी अब घर के बाहर नहीं जाएगी.

किंजल लेगी बड़ा फैसला

डिंपी, बा से कहती है कि सब चले जाएंगे और वो अकेली रह जाएगी. बा कहती है हां, मेरी हालत खराब है, बेहोश होकर गिर जाती है. डॉक्टर बताते है कि बा का बीपी काफी बढ़ गया है और बाकी सब ठीक है. डिंपी को बुरा लगता है कि उसने बा को बुरा-भला कहा. बाबूजी को लीला की फ्रिक होती है और अनुपमा उन्हें कहती है कि बा सभी से प्यार करती है और परिवार को छोड़कर कहीं नहीं जाएगी. बाबू जी कहते हैं समर ने छोड़ दिया और उसके बाद अन्य लोग भी चले गए. वहीं, किंजल फैसला करती है कि वो परिवार को छोड़ कर नहीं जाएगी. तोशू का कहना है कि अगर कुछ भी होना तय है तो वह तब भी होगा जब हम यहां होंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola