Anupama: किंजल-काव्या को मिला धमकी भरा पत्र, डिंपल का साथ देना भारी पड़ेगा अनुपमा को, मिलेगी ऐसी सजा!

Anupama Aaj ka Episode: अनुपमा में दिखाया गया कि डिंपल के साथ जो हुआ, इसे लेकर निर्मित उसे छोड़कर चला जाएगा. वहीं, किंजल के बाद काव्या और बरखा को वो कागज मिलता है, जिसे पढ़कर दोनों थोड़ा डर जाती है. अनुज, अंकुश और समर लेटर के पीछे कौन है, इसका पता करते है.
Anupama Aaj ka Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. ये शो टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर रहता है. हर हफ्ते बार्क रिपोर्ट में अनुपमा किसी को अपने आगे टिकने नहीं देता. शो में इस समय काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. डिंपल का साथ अनुपमा दे रही है और इसके बदले क्या उसे नयी दिक्कतें मिलेगी. आज का महाएपिसोड जबरदस्त होने वाला है.
अनुपमा में दिखाया गया कि डिंपल के साथ जो हुआ, इसे लेकर निर्मित उसे छोड़कर चला जाएगा. अनुपमा, निर्मित को डिंपल को छोड़कर जाने पर उसे फटकार लगाती है. लेकिन वो नहीं रूकता और अपनी पत्नी को अकेले छोड़कर चला जाता है. निर्मित कहता है वो कोई हीरो नहीं है और अनुपमा की बात नहीं सुनता.
https://www.instagram.com/p/ClaKblXh81n/
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल के बाद काव्या और बरखा को वो कागज मिलता है, जिसे पढ़कर दोनों थोड़ा डर जाती है. काव्या, किंजल और बरखा इस कागज को देखकर घबरा जाएंगी. अनुज, अंकुश और समर यह पता लगाने की कोशिश करते है, ऐसे मैसैज कौन भेज रहा है. डिंपल कहती है ये सब धमकी उनके केस से कनेक्टेड है. अनुज पुलिस को इंफार्म करता है.
https://www.instagram.com/p/ClakhpMvedh/
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा किसी भी हाल में डिंपल का साथ नहीं छोड़ेगी. निर्मित के जाने के बाद समर, डिंपल को संभालते नजर आएगी. समर उसका हाथ थामेगा और उनकी लवस्टोरी दिखाई जाएगी. इस बीच शाह परिवार में सबको धमकी भरे लेटर के बारे में पता चल जाएगा. अब देखना है कि बा इसपर कैसे रिएक्ट करती है.
Also Read: Anupama TV Serial: अनुपमा की ‘पाखी’ एक यूजर के कमेंट पर क्यों भड़की ? जानिए पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनुपमा को डिंपल का साथ देने की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. ऑफिस से लौटते समय अनुपमा के साथ कुछ बुरा होने वाला है. वो आटो से जा रही होगी तभी सुनसान रास्ते में कुछ गुंडे उसके साथ बदतमीजी करेंगे. वो उसका हाथ पकड़ लेते है और अनुपमा उनसे अपना हाथ छुड़ाने की भरपूर कोशिश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










