Anupama: सगी मां की तस्वीर देख प्रेम को आएगी बचपन की याद, ख्याति पर फूटेगा गुस्सा
Anupama
Anupama: अनुपमा सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम सालों बाद अपने कमरे में जाकर बचपन की यादों में डूब चूका है. इसी बीच उसे अपनी सगी मां की तस्वीर भी देखने को मिलती है. इसे देखने के बाद प्रेम का गुस्सा सौतेली मां ख्याति पर फुट पड़ता है.
Anupama: रुपाली गांगुली के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इस वक्त हाई वोल्टेज दारमा देखने को मिल रहा है. आज सोमवार के एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि प्रेम और रही दोनों ही अपनी-अपनी परेशानियों के बीच घिरे हुए हैं. साथ ही कोठारी परिवार में भी सब ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल, 3 फरवरी, 2025 के एपिसोड में दर्शकों को पहली बार प्रेम की सगी मां की तस्वीर देखने को मिलेगी, जिसे पाकर प्रेम एक बार फिर अपने बचपन की यादों में खो जाता है.
सौतेली मां पर फूटेगा प्रेमा का गुस्सा
प्रेम काफी सालों बाद अपने कमरे में जाकर अपनी बचपन की यादों में डूब जाता है. इसी बीच प्रेम की सगी मां की पेंटिंग भी नजर आती है, जो एक फ्रेम में बदल चुकी है. इसी दौरान प्रेम की सौतेली मां ख्याति की एंट्री होती है, जो प्रेम के लिए बहुत प्यार से एल्कलाइन वॉटर लेकर आती है और जब वह प्रेम को इसे दे रही होती है तभी प्रेम आग बबूला हो जाता है. वह ख्याति से पूछता है कि उसकी मां की पेंटिंग को किसने छुआ? तब ख्याति बड़ी सेहमी आवाज में कहती है कि वो पेंटिंग खिड़की से गिरकत टूट गई थी इसलिए उसने उसे जोड़ने के लिए फ्रेम करवा दिया. इसपर प्रेम कहता है कि ‘अगर आपको जोड़ना ही आता तो क्या बात थी. मेरी मां का घर तो तोड़ ही दिया ना, अब आज के बाद मेरी किसी भी चीज को हाथ मत लगाइएगा.’
मोटी बा ने सुनाई खरी-खोटी
प्रेम की बातें सुनकर ख्याति रो पड़ती है और यहीं उसका सामना मोटी बा से होता है, जो ख्याति को शांत करने के बजाय उसे खरी-खोटी सुनाती है. वह ख्याति से कहती है कि ‘तुम सब हो लेकिन प्रेम की मां नहीं हो, इसलिए बनने की भी कोशिश मत करो.’ उधर अनुपमा की बेटी राही मोटी बा की बातों में आ चुकी है और जल्द से जल्द प्रेम से शादी करके उसके परिवार को संभालना चाहती है. ऐसे में अनुपमा राही को संभालने की कोशिश तो करती है, लेकिन उसकी बातों का राही पर कुछ असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़े: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी को इस शख्स ने भेजा था पागल खाना, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










