Anupama 3 Twist: मालती देवी के बेटे की खोज में निकलेगी अनुपमा! वनराज नहीं अपनाएगा काव्या के बच्चे को
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Aug 2023 10:21 AM
अनुपमा के आगामी ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मालती देवी को भिखारन के जैसे देखकर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है. उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता. दूसरी तरफ काव्या के बच्चे की सच्चाई अनुज के सामने आ जाएगी.
Anupama twist: अनुपमा सीरियल को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स इसमें लगातार नया ट्विस्ट ला रहे है. शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या के बच्चे का सच वनराज के सामने आ चुका है. वनराज, अनिरुद्ध और काव्या के बच्चे को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. हालांकि अनुपमा उसे समझाती है. दूसरी तरफ बा डिंपी को फटकार लगाती है कि उसकी वजह से काव्या के बच्चे की जान खतरे में है. आने वाले दिनों में शो में 4 बड़े ट्विस्ट आने वाले है, जिसके बारे में आपको बताते है.
मालती देवी को ऐसे हाल में देख अनुपमा होगी हैरान
अनुपमा के आगामी ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मालती देवी को भिखारन के जैसे देखकर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है. उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता. वो उनको खोजने एक बार फिर से उस मंदिर जाने का फैसला करती है. हालांकि फैंस के दिमाग में सवाल है कि क्या ये सच में गुरु मां हैं या गुरु मां की जुड़वां बहन हैं? इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. ये भी सोशल मीडिया पर चल रहा है कि अनुपमा मालती देवी को अपने घर ले जाएगी देखभाल के लिए.
वनराज, काव्या के बच्चे को नहीं अपनाएगा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या के बच्चे की सच्चाई अनुज के सामने आ जाएगी. उसे पता चल जाएगा कि काव्या के पेट में अनिरुद्ध का बच्चा है. वहीं, अनुपमा के काफी समझाने के बाद भी वनराज, काव्या के बच्चे को अपनाने से मना कर देगा. ये जानकर काव्या काफी दुखी हो जाएगी और उसका दिल टूट जाएगा. अब देखना है कि अनुज इस बात को जानने के बाद किसका साथ देगा. क्या वो काव्या का साथ देगा? क्या वो वनराज के दिल की बात जान पाएगा.
अनुपमा, मालती देवी को लेकर आएगी अपने घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मालती देवी को बुरे हाल में देखकर अनुपमा उन्हें कपाड़िया हाउस लेकर आएगी. कहा जा रहा है कि वो अब गुरुमां की जिम्मेदारी संभालेंगी और उनके बेटे की खोज में उनकी मदद करेगी. अब देखना होगा कि क्या अनुज और मालती देवी के रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आएगी? क्या सच में अनुज ही है मालती का बेटा. सारे ट्विस्ट से आने वाले दिनों में पर्दा हटेगा.
जानें क्या दिखाया जा रहा अनुपमा में
अनुपमा, काव्या और उसके बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है. उसे एक कॉल आता है और वह अस्पताल पहुंचती है. काव्या रोते हुए अपना डर व्यक्त करती है कि अगर उसके बच्चे को कुछ हुआ तो वह मर जाएगी. अनुपमा और वनराज उसे आश्वस्त करते हैं कि बच्चा ठीक हो जाएगा. डॉक्टर काव्या की जांच करते हैं, और वनराज और अनुपमा बच्चे के ठीक होने की उम्मीद करते हैं. घर वापस आकर, लीला काव्या के बच्चे के लिए चिंता व्यक्त करती है और डिंपी को चेतावनी देती है कि अगर बच्चे को कुछ भी हुआ तो उसे घर से बाहर निकाल दिया जाएगा. डिंपी गुस्से से जवाब देती है और स्थिति के बारे में बहस करती है. तोशु ने डिंपी को उसकी लापरवाही के लिए डांटा और एक गर्भवती महिला के प्रति सतर्क रहने का महत्व समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










