Anupama 2 May Episode: वनराज पर लगा अनुपमा-अनुज की सगाई की रिंग चुराने का इल्जाम, बा पर भड़की अनु की मां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2022 11:52 AM
अनुपमा दिखाया जाएगा कि अनुज- अनुपमा की सगाई की अंगूठी गायब है. वनराज, अनुपमा को ताना मारते हुए कहता है कि किसी ने कभी सोचा नहीं था कि अनुपमा एक दिन हीरे की अंगूठी पहनेगी.
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा शो का ट्रैक काफी मजेदार चल रहा है. अनुपमा और अनुज की सगाई होने जा रही है. इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए शाह परिवार साथ में है. सगाई से पहले वो लोग कुछ गेम्स खेलते है. जिसके बाद अचानक दोनों की सगाई की रिंग गायब हो जाती है. सबको शक होता है कि उनकी रिंग वनराज ने गायब की होगी.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि खेल के बाद सबको पता चलता है कि अनुज- अनुपमा की सगाई की अंगूठी गायब है. वनराज अपना बचाव करते हुए कहता है कि उसने रिंग नहीं ली. तब ही मीनू बताती है कि उसके पास रिंग है. गलती से उससे रिंग पर केचप गिर गिया था और वो उसे धोने चली गई थी.
वनराज, अनुपमा को ताना मारते हुए कहता है कि किसी ने कभी सोचा नहीं था कि अनुपमा एक दिन हीरे की अंगूठी पहनेगी, अनुज, वनराज को करारा जवाब देता है कि उसने अनुपमा को कभी महत्व नहीं दिया. मालविका, अनुज से कविता पढ़ने के लिए कहती है जो उसने अनुपमा के लिए लिखी है. अनुज अपनी कविता में अनु को अपनी दुनिया कहता है. ये सब सुनकर वनराज, लीला और काव्या चिढ़ जाते है.
Also Read: Anupama Upcoming Episode: सगाई में अनुज की बेइज्जती करने पर अनुपमा ने राखी को लगाई फटकार, कही ये बात
अनुपमा- अनुज एक-दूसरे को रिंग पहनाते है. इधर कांता से बहस करने पर लीला नाराज हो जाती है. कांता लीला को धमकाती है और कहती है कि वह अनुपमा की शादी में बाधा डालने की हिम्मत ना करें. कांता लीला से अपना श्राप वापस लेने के लिए कहती है. वो कहती है कि अगर उसका श्राप उसकी तरफ वापस आ जाए तो क्या होगा.
कांता, लीला को मिठाई खाने के लिए कहती है. लीला मिठाई फेंक देती है जो तुलसी के पौधे पर गिर जाता है. कांता खुश हो जाती है और लीला बहुत गुस्सा हो जाती है. अब तक आपने अनुपमा में देखा कि अनुज- अनुपा की सगाई से पहले बाबूजी की तबीयत खराब हो जाती है. वो बेहोश होकर गिर जाते है, लेकिन ये बात किसी घरवाले को पता नहीं चल पाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










