अमरीश पूरी नहीं बल्कि ‘मोगैम्बो’ के रोल के लिए ये ऐक्टर थे पहली पसंद, 20 दिनों तक सूरज कि रोशनी से रहना पड़ा दूर

Amrish Puri Birth Anniversary: खलनायकों के खलनायक का आज 92 वां बर्थ ऐनवर्सरी है. यह खलनायक और कोई नहीं बल्कि जा सिमरन जा… और मोगैम्बो खुश हो जैसे आइकानिक डायलॉग देने वाले अमरीश पूरी के बारे मे आज हम बहुत कुछ बताएंगे, जिन्हें जानकार आप हैरान हो जाएंगे.
Amrish Puri Birth Anniversary: सिनेमा इंडस्ट्री की वह महान हस्ती, जिसने नायक और खलनायक दोनों का ही किरदार बड़े ही बखूबी से निभाया था. जिसके नाम से 90’s के बच्चे आज भी थर-थर कांपते हैं. जिसने मोगैम्बो खुश हुआ… और जा सिमरन जा जैसी कई बेहतरीन डायलॉग दिए. जी हां, हम उसी दर्शकों के मनपसंद विलेन की बात कर रहें हैं, जिसने भले ही अपनी अधिकतर फिल्मों में नेगटिव किरदार निभाया हो लेकिन दर्शकों के दिल मे उनकी छवि उन के जाने के बाद उतनी ही अच्छी है, जितनी उनके जीवित रहते थी. यह शकसीयत और कोई नहीं, बल्कि अमरीश पूरी हैं. आज अमरीश पूरी की 92वीं बर्थ ऐनवर्सरी है. यह दिन खलनायकों के खलनायक का दिन है. इसलिए इस दिन केवल हम उन्हीं के बारे में बातें करेंगे.
अमरीश पूरी का जन्म 22 जून 1932 में पंजाब के नवां शहर मे हुआ था, जो अब बदलकर भगत सिंह शहर हो गया है. अमरीश पूरी ने अपने फिल्मी करीयर में 400 से ज्यादा फिल्में दी हैं. लेकिन आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि सिनेमा जगत के सबसे नामी ऐक्टर होने के बावजूद उनके जीवन में एक समय ऐसा भी रहा था, जब वह 20 दिन तक सूरज कि रोशनी देख तक नहीं पाए. आइए अब जानते हैं, इस किस्से के बारे मे पूरी बात.

अमरीश पूरी नहीं अनुपम खेर थे मोगैम्बो के लिए पहली पसंद

दर्शकों को यह बात जानकार बहुत ही आश्चर्य होगा कि मोगैम्बो का दमदार किरदार निभाने वाले अमरीश पूरी, इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे. और तो और उन्हें यह किरदार तब ऑफर किया गया, जब फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी. दरअसल, मोगैम्बो का किरदार अमरीश पूरी से पहले अनुपम खेर को ऑफर किया गया था. इस बात का खुलासा खुद अमरीश पूरी ने इंटेरवीओएव में किया था. उन्होंने कहा था कि, ‘मोगैम्बो के रोल के लिए मुझे चुना गया था, लेकिन एक-दो महीने बाद ही फिल्ममेकर्स ने मुझे रिप्लेस कर दिया.’ उन्होंने अपने मन की भावनाओं को ‘एक्ट ऑफ लाइफ’ में बयान करते हुए लिखा था कि, ‘जब डायरेक्टर शेखर कपूर ने मुझे यह रोल ऑफर किया, तब तक फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी थी. मैं थोड़ा आशंकित हो गया था, क्योंकि आधी से ज्यादा फिल्म शूट हो चुकी थी. मेरे मन में यह ख्याल भी आया कि इन्हें अब जाकर मेरी याद आई.’
20 दिन तक सूरज नहीं देख पाए थे अमरीश पूरी

अमरीश पुरी ने उस बुक में आगे लिखा था कि, ‘मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान शेखर कपूर ने मुझे पूरी छूट दी थी. उन्होंने कहा था कि मोगैम्बो का किरदार हिटलर जैसा होना चाहिए. ऐसे में इस किरदार का आइडिया हॉलीवुड फिल्म स्टेरिंग क्लार्क गेबल से लिया गया. उस दौरान शूटिंग का शेड्यूल इतना ज्यादा व्यस्त रहा कि मैं करीब 20 दिन तक सूरज की रोशनी नहीं देख पाया था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










