Amitabh Bachchan Birthday: K3G हो या Mohabbatein, इन शानदार स्पॉट पर हो चुकी है बिग बी के फिल्मों की शूटिंग
Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी यानी अमिताभ बच्चन अपने शानदार एक्टिंग के कारण जानें जाते हैं. दमदार डायलॉग डिलिवरी के साथ साथ उनकी डांसिंग स्टाइल लोगों को उनका कायल कर देती है. आज वो अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों के शानदार सेट्स के बारे में

यहां पर हुई थी फिल्म मोहब्बतें की शूटिंग, बना था ये गुरूकुल का सेट
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें के गुरुकुल (Gururkul) की. वहीं गुरुकुल जिसमें जिम्मी शेरगिल, उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज जैसे एक्टर पढ़ने आए थे औऱ शाहरुख ने उन्हें रोमांस का पाठ पढ़ा दिया.

यश राज के इस फिल्म के अनुसार फिल्म में दिखाया गया ये गुरुकुल इंडिया में था, लेकिन असल में ये इंडिया का नहीं बल्कि इंग्लैंड के Longleat House का लोकेशन है.

वेडेसडॉन मैनर में हुई थी कभी खुशी कभी गम की शूटिंग
फिल्म कभी खुशी कभी गम का रायचंद हाउस (अमिताभ बच्चन का घर) तो आपको याद ही होगा. बता दें ये आलिशान पैलेस इंग्लैंड का वेडेसडॉन मैनर है.

इस फिल्म के बेहतरीन सेट हर किसी को याद ही होगा, जहां पर फिल्म का टाइटल ट्रैक फिल्माया गया था, और शाहरुख खान की इंट्री को लोग कैसे भूल सकते हैं

शिमला के वुडविले पैलेस में हुई थी फिल्म ब्लैक की शूटिंग
संजय लीला भंसाली की प्रेरणादायक फिल्म ब्लैक की शूटिंग शिमला और उसके आसपास हुई थी. अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, आयशा कपूर और नंदना सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म को मुख्य रूप से शिमला के वुडविले पैलेस में फिल्माया गया था, जिसे मिशेल मैकनेली (नायक) के घर के रूप में दिखाया गया था. टाइम मैगज़ीन द्वारा ब्लैक को दुनिया भर से वर्ष 2005 की 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक चुना गया था.

यहां हुई थी फिल्म शोले की शूटिंग, बना थी रामगढ़ का सेट
बेंगलुरु से 50 किमी दूर स्थित, शोले शूटिंग हिलटॉप एक समय एक सोया हुआ गाँव था और ढाई साल की शूटिंग के बाद निश्चित रूप से इसे बहुत महत्व मिला. यह पहाड़ी गब्बर के लिए छिपने की जगह थी और ऊबड़-खाबड़ इलाकों के कारण यह क्षेत्र लुटेरों के लिए एक आदर्श जगह जैसा दिखता था.

शूटिंग के समय, विभिन्न कोनों से कलाकार यहां आते थे क्योंकि पहाड़ी रॉक क्लाइम्बिंग के लिए एक बेहतरीन जगह थी. 70 के दशक के अंत में यह पहाड़ी चोटी देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक बन गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










