प्राइम वीडियो पर Alliance बना नंबर 1 ट्रेंडिंग शो, दर्शकों को पसंद आ रहा गेम फॉर्मेट

Updated:
विज्ञापन

द एलायंस, फोटो- इंस्टाग्राम

प्राइम वीडियो का रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ भारत में नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बन गया है. कुणाल खेमू की ओर से होस्ट किए जा रहे इस सोशल स्ट्रैटेजी गेम को दर्शक पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो और बनिजय एशिया का रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ दर्शकों को पसंद आ रहा है. सोशल स्ट्रैटेजी पर आधारित यह शो अपने अलग कॉन्सेप्ट की वजह से चर्चा में है. कुणाल खेमू इस शो को होस्ट कर रहे हैं, जबकि इसमें 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं. शो में लिए फैसला गेम की पूरी दिशा बदल सकता है. रणनीति, भरोसा और स्मार्ट गेमप्ले ही इस मुकाबले की सबसे बड़ी ताकत हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो का नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बना अलायंस

‘अलायंस’ इस समय भारत में प्राइम वीडियो का नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बन गया है. इससे साफ है कि दर्शकों को इसका अलग फॉर्मेट, लगातार आने वाले ट्विस्ट्स और गेम खेलने का तरीका पसंद आ रहा है. हर नए एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर बातचीत हो रही है और फैंस अगले ट्विस्ट का इंतजार कर रहे हैं.

हर एपिसोड में देखने को मिल रहा जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न

हेडक्वार्टर के अंदर जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच रिश्ते और समीकरण भी बदल रहे हैं. कहीं भरोसा टूट रहा है तो कहीं नए गठबंधन बन रहे हैं. हर एपिसोड में कुछ ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिनका अंदाजा कंटेस्टेंट्स और दर्शकों दोनों को पहले से नहीं होता. यही वजह है कि शो में ड्रामे से ज्यादा रणनीति और गेमप्ले पर फोकस देखने को मिल रहा है, जो इसे बाकी रियलिटी शोज़ से अलग बनाता है.

अलायंस में मौजूद हैं ये स्टार्स

शो में रीवा किशन, मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा, कुशाल टंडन और अरसलान गोनी, जैद दरबार और डेजी शाह, रुही दोसानी और नीति टेलर, पायल धारे (गेमिंग) और सैबी सूरी, वंशज सिंह और अरमान खेड़ा, डेलबार आर्या और डॉली जावेद जैसे कंटेस्टेंट्स हैं. हाल ही में सोहेल खान, आगू स्टेनली और वृद्धि पटवा ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में शो में एंट्री ली है.

कब देख सकते हैं अलायंस

बनिजय एशिया के बैनर तले बने ‘अलायंस’ का प्रीमियर 26 जून को प्राइम वीडियो पर हुआ था. शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं. लगातार बदलते गेम, नई रणनीतियों और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स के साथ यह शो दर्शकों को एक अलग तरह का रियलिटी गेम एक्सपीरियंस दे रहा है.

यह भी पढ़ें- कितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola