मोहसिन खान के बाद इस एक्टर संग रोमांस करेंगी शिवांगी जोशी, जानें कब और किस दिन लॉन्च होगा एकता कपूर का ये शो

शिवांगी जोशी जल्द ही नये सीरियल में नजर आनेवाली है. एकता कपूर की अपकमिंग ड्रामा में शिवांगी एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इसमें उनके साथ कुशाल टंडन भी काम कर रहे है.
शो ये रिश्ता क्या कहलता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अपने नये शो को लेकर चर्चा में है. शिवांगी एक्टर कुशाल टंडन के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. एकता कपूर के नये शो बरसातें में पहली बार दोनों साथ काम करेंगे. उनके चाहने वाले इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है.
कुशाल टंडन संग रोमांस करेंगी शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस स्क्रीन पर देखने के लिए उन्हें बेताब है. एकता कपूर की अपकमिंग ड्रामा में शिवांगी एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक शो 19 जून को लॉन्च होगा और सोनी टीवी पर प्रीमियर होगा. हालांकि इससे ज्यादा और जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन एक बात तो तय है कि फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसन्द आने वाली है.
कुशाल टंडन 6 साल बाद टीवी पर कर रहे वापसी
कुशाल टंडन काफी समय से टीवी की दुनिया से गायब है. करीब छह साल बाद वो बरसातें सीरियल से टीवी पर वापसी कर रहे है. एक्टर अबतक एक हजारों में मेरी बहना है, नच बलिए 5, बिग बॉस 7 और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे कई शो में काम कर चुके है. वहीं, शिवांगी जोशी को आज भी फैंस नायरा के रोल में याद रखे हुए है. शो में कार्तिक यानी मोहसिन खान के साथ उनकी जोड़ी काफी जमती थी. इसके अलावा वो बालिका वधू 2 नजर आई थी. रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखी थी. वो शालीन भनोट के शो में राजपरी के रोल में दिखी थी. बता दें कि वो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द! बोली- कहानी को आगे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










