Shivangi Joshi की चमकी किस्मत, एकता कपूर के शो में मिला लीड रोल का ऑफर, इस एक्टर संग लड़ाएगी इश्क

Updated:
विज्ञापन
Shivangi Joshi की चमकी किस्मत, एकता कपूर के शो में मिला लीड रोल का ऑफर, इस एक्टर संग लड़ाएगी इश्क

शिवांगी जोशी पिछले साल रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थी. इसके अलावा वो बालिका वधू 2 में बड़ी आनंदी के रोल में दिखी थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वो जल्द ही एकता कपूर की सीरियल में दिखेगी.

विज्ञापन

स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के फैंस के लिए गुड न्यूज है. शिवांगी, एकता कपूर के आने वाले टीवी शो में काम करने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसमें उनके अपोजिट एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) नजर आएंगे. हालांकि प्रोजेक्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. खबरों की मानें तो इस शो को टाइटल मिल गया है.

शिवांगी जोशी को मिला नया शो

शिवांगी जोशी पिछले साल रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थी. इसके अलावा वो बालिका वधू 2 में बड़ी आनंदी के रोल में दिखी थी. शो कुछ समय बाद बन्द हो गया था. हालांकि वो शो बेकाबू के कुछ एपिसोड में नजर आई थी. उनके चाहने वाले ये जानकर खुश होंगे कि वो कुशाल टंडन के अपोजिट एकता कपूर के आने वाले शो में काम करेंगी.

इस एक्टर संग करेगी काम

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नये शो का नाम बरसातें है. हालांकि शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शो एक प्रेम कहानी होगी. इसमें शिवांगी डबल रोल निभाएंगी. कुशाल और शिवांगी मुख्य किरदार निभाएंगे. एक्ट्रेस एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इस महीने के अंत तक शो के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. इतना तो तय है कि ये जोड़ी काफी फ्रेश है और उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को उनकी केमेस्ट्री पसन्द आएगी.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द! बोली- कहानी को आगे…
शिवांगी जोशी के बारे में

बता दें कि शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. वो बालिका वधू 2 में आनंदी के किरदार में भी नजर आई थीं. हालांकि ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो गया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola