Swara Bhaskar ने बयां किया हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप का दर्द, कहा- धोखा नहीं दिया पर...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 12:49 PM
Swara Bhaskar ने पूरे एक साल के बाद हिमांशु शर्मा से हुए ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की है.
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अक्सर सुर्खियों में रहती है. स्वरा हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाक तरीके से रखती है. इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की. पूरे एक साल के बाद स्वरा ने हिमांशु शर्मा के बीच हुए ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की है.
वेबपोर्टल पिंकविला से बातचीत के दौरान स्वरा भासकर ने कहा कि उनके रिलेशन में किसी ने कुछ बुरा नहीं किया, किसी ने कुछ भी गलत नहीं किया, किसी ने किसी को धोखा नहीं दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमारा ब्रेकअप हुआ. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सेट पर हिमांशु शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी. हमारा रिलेशन लगभग पांच साल चला और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं हमेशा इसके बारे में सोचती हूं. मान लें कि आप एक पार्क में चल रहे हैं और आपने एक साथ यात्रा शुरू की है. आप एक ऐसी जगह पर आते हैं जहां से आप या तो बाएं या दाएं जा सकते हैं. दोनों में से एक व्यक्ति दाएं जाना चाहता है और दूसरा व्यक्ति बाएं जाना चाहता है. फिर उनमें से एक व्यक्ति को कहना होगा कि ठीक है, मैं उस रास्ते को छोड़ दूंगा और तुम्हारे साथ आऊंगा. अगर कोई भी व्यक्ति अपनी दिशा नहीं छोड़ना चाहता है तो आपको बस अलविदा कहना होगा.
स्वरा भास्कर ने कहा कि इस बात से सहमत हूं कि इतना ही हमारी यात्रा थी. हमें ना केवल अपनी पसंद बल्कि अन्य लोगों की पसंद को भी स्वीकार करना होगा. हम दोनों एक रास्ते पर साथ चले और मंजिल अलग थीं इसलिए अलग हो गये. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप से उबरने में उनके परिवार और दोस्तों ने काफी मदद की.
बता दें कि जब स्वरा के ब्रेकअप की खबर सामने आयी थी तो रिपोर्टों ने दावा किया कि वह शादी करना चाहती थी, जबकि हिमांशु इसके लिए तैयार नहीं था. वहीं शादी की संस्था के बारे में बात करते हुए स्वरा ने आईएएनएस को बताया, ‘मैं शादी में विश्वास करती हूं. वाकई में. क्या आप आश्चर्यचकित हैं कि मैं धूम्रपान नहीं करती, मैं ड्रग्स नहीं करती? मुझे पता है कि लोगों को लगता है कि मुझे जंगली होना चाहिए क्योंकि मैं बहुत झगड़ालू हूं.’
फिल्मों की बात करें तो स्वरा की इस साल ‘शीर कोरमा’ रिलीज हो सकती है. इसका ट्रेलर आ चुका है. लेकिन कोरोना और इसके प्रभाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर भी प्रभाव पड़ सकता है.
इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है. ऐसे में स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर एक ट्वीट कर सरकार से गरीबों की मदद की अपील की थी. उन्होंने कहां था कि पलायन कर रहे गरीबों को उनके घर तक पहुंचाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










