Ranveer Allahbadia: ‘हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे’? रणवीर इलाहाबादिया के बचाव में उतरे आमिर अली

Updated:
विज्ञापन
Aamir Ali and Ranveer Allahbadia

Aamir Ali and Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पर हो रहे जमकर विरोध के बाद टीवी स्टार आमिर अली बचाव में उतरे हैं. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रणवीर का सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक कमेंट के बाद से ही वह मुश्किलें में घिरे हुए हैं. रणवीर पर सोशल मीडिया पर लगातार विरोध हो रहा है. साथ ही कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं. यही नहीं रणवीर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की भी धमकी मिल रही है. इसी बीच अब उनके बचाव में टीवी एक्टर आमिर अली उतरे हैं. उनका कहना है कि रणवीर से गलती हो चुकी है, लेकिन इसके लिए उन्हें मार तो नहीं दिया जाएगा? आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आए आमिर

आमिर अली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रणवीर इलाहाबादिया को सपोर्ट किया और लिखा, ‘वह मेरा दोस्त नहीं है, लेकिन हां जो उन्होंने कहा वो सच में गलत था. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था.’ उन्होंने इस पोस्ट में बीयर बायसेप्स और समय रैना को टैग करते हुए आगे लिखा, ‘इन लोगों ने गलत किया, लेकिन माफी भी मांगी. वो लोग जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं शो में, लेकिन जो गलती हो गई तो इसके लिए क्या अब मार दोगे? देश में और भी मुद्दे हैं अपनी ऊर्जा को उस दिशा में लगाओ.’ अब आमिर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये स्टार्स भी कर चुके हैं सपोर्ट

आमिर अली से पहले रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के बचाव में अली गोनी, राखी सावंत, भारती सिंह जैसे कई स्टार्स उतर चुके हैं.

यह भी पढ़े: Family Man Series: मनोज बाजपेयी नहीं ‘छावा’ के इस एक्टर को पहले ऑफर हुई ‘फैमिली मैन’, फिर बजट…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola