ePaper

Bigg Boss 13 : अरहान खान की Ex-गर्लफ्रेंड ने किया चौंकानेवाला खुलासा

Updated at : 17 Dec 2019 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 13 : अरहान खान की Ex-गर्लफ्रेंड ने किया चौंकानेवाला खुलासा

‘बिग बॉस 13’ में जहां कंटेस्‍टेंट लगातार एकदूसरे को पछाड़ने के लिए प्‍लान बना रहे हैं लेकिन इससे हटकर रश्मि देसाई और अरहान खान की लव स्‍टोरी मुश्किल दौर से गुजर रही है. बीते कुछ दिनों से दोनों के रिश्‍ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे गये हैं. सलमान खान भी अरहान की क्‍लास लगा चुके हैं. […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 13’ में जहां कंटेस्‍टेंट लगातार एकदूसरे को पछाड़ने के लिए प्‍लान बना रहे हैं लेकिन इससे हटकर रश्मि देसाई और अरहान खान की लव स्‍टोरी मुश्किल दौर से गुजर रही है. बीते कुछ दिनों से दोनों के रिश्‍ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे गये हैं. सलमान खान भी अरहान की क्‍लास लगा चुके हैं.

बीते दिनों अरहान कंटेस्‍टेंट शेफाली बग्‍गा से कहते दिखे थे कि, रश्मि उस समय से उसके साथ हैं जब वह रोड पर आ गई थी, उसके पास रहने के लिए घर नहीं था. उसका अकांउट बैलेंस भी जीरो था. जिसके बाद अरहान की खूब आलोचना हुई थी.

हाल ही में अरहान की पूर्व गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने कई बड़े खुलासे किये हैं. न्‍यूज 18 से बातचीत में कहा, अरहान ने उनके पैसे लिये और आज तक वापस नहीं किये. अरहान ने अमृता से भी अपनी शादी का राज छुपाकर रखा था. अमृता ने कहा,’ मैं साल 2006 में एक दोस्‍त के जरिये अरहान से पार्टी में मिली थी. हमारे बीच बातें शुरू हुई और हमदोनों एकदूसरे को पसंद करने लगे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ इसके 7-8 महीने बाद अपना पूरा सामान लेकर मेरे घर आ गये और कहा कि मेरे घर में कुछ परेशानी हो गई है, क्‍या तुम मेरी मदद कर सकती हो ? इसके बाद हमदोनों ने एक फ्लैट लिया और लगभग 5 सालों तक लिव-इन में रहे. इस पांच सालों में हम दोनों ने तीन बार घर बदला और इस दौरान मैं उसके लिए काफी कुछ करके परेशान हो गई थी क्‍योंकि वह कुछ नहीं कमाता था.’

अमृता ने कहा,’ वह घर में रहने लगा था. मैं उसे सपोर्ट करने के लिए कुछ भी करने लगी थी. पांच साल के बाद वह सालभर के लिए गायब हो गया. जिसके बाद हमारे रिश्‍ते में प्रॉब्‍लम आने लगी. मैं उसको हमेशा कहती थी कि सबकुछ ठीक कर लें. मैंने अरहान को शादी के लिए भी बोला, लेकिन वह बोला कि मैं मजाक कर रहा था.’

अरहान ही शादी पर बात करते हुए अमृता ने कहा,’ अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी. वह ऐसा इंसान है जो लड़कियों का इस्‍तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है. बिग बॉस में जाने से पहले पांच महीने तक वो मेरे संपर्क में था. उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिये थे, पांच सालों में मैंने अरहान पर कितने पैसे खर्च किये जिसका कोई हिसाब नहीं है.’ अमृता ने अरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. उनका कहना है कि अगर अरहान उनके पैसे वापस नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola