ePaper

Bigg Boss 13: इस वजह से बेघर नहीं हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह

Updated at : 25 Nov 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 13: इस वजह से बेघर नहीं हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते वीकेंड के वार में देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह घर से बेघर होने से बच गयीं. सलमान ने बताया कि शुक्रवार को खेसारी लाल यादव के इविक्‍शन की वजह से इस हफ्ते कोई बेघर नहीं होगा. बिग बॉस ने बड़े ही शॉकिंग अंदाज में खेसारी लाल को शो से […]

विज्ञापन

Bigg Boss 13 में इस हफ्ते वीकेंड के वार में देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह घर से बेघर होने से बच गयीं. सलमान ने बताया कि शुक्रवार को खेसारी लाल यादव के इविक्‍शन की वजह से इस हफ्ते कोई बेघर नहीं होगा. बिग बॉस ने बड़े ही शॉकिंग अंदाज में खेसारी लाल को शो से बाहर कर दिया था.

रविवार के एपिसोड में सलमान ने कहा था कि, देवोलीना और आरती सिंह को मिले वोटों की संख्‍य बराबर हैं, इसलिए दोनों इस हफ्ते घर से बेघर होंगी. दोनों कंटस्‍टेंट ने खुद को मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार कर लिया था.

लेकिन एपिसोड के अंत में सलमान ने कहा कि, दोनों की कंटेस्‍टेंट को 5 मिनट तक गेट पर खड़ा होना है फिर एक हाथ अंदर आयेगा जिसपर दोनों में से किसी एक कंटेस्‍टेंट का नाम लिखा होगा. वह सदस्‍य घर से बाहर हो जायेगा. इसके बाद आरती और देवोलीना गेट तक पहुंचते हैं. देवोलीना के घर से बाहर जाने की आशंका से रश्मि देसाई बुरी तरह रोने लगती हैं.

हालांकि हिंदुस्‍तानी भाऊ कहते हैं कि, भाईजान के रियेक्‍शन से ऐसा लग रहा है कि कोई बाहर नहीं होगा. शहनाज ने भी उनका समर्थन किया. वहीं दूसरी तरफ गेट से अंदर कोई हाथ नहीं आता. इसके बाद बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि, 5 मिनट हो चुके हैं और गेट अभी तक नहीं खुला, यानी आप दोनों बेघर नहीं हो रही हैं. जिसके बाद दोनों सदस्‍य राहत की सांस लेते हैं.

कंटेस्‍टेंट के घरवालों ने किया डिफेंड

रविवार के एपिसोड में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्‍ला, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज़ के घरवाले और करीबी दोस्‍त शो में पहुंचे. सिद्धार्थ के लिए जय भानुशाली, रश्मि के लिए माही विज, शेफाली के लिए उनके पति पराग त्‍यागी, पारस के लिए उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी और आसिम रियाज़ के लिए उनके भाई उमर रियाज़ पहुंचे. सभी ने अपने-अपने सदस्‍यों का फेवर किया और तर्क दिये.

बिरयानी टास्‍क

https://twitter.com/BiggBoss/status/1198496736110469122?ref_src=twsrc%5Etfw

रविवार के एपिसोड में रणविजय सिंह घर के अंदर गये. उन्‍होंने घरवालों को बीबी के‍ सितारे टास्‍क करवाया, जिसमें कंटेस्‍टेंट ने अपने तर्क पेश करते हुए एकदूसरे के फोटो फाड़े. इस बीच कई कंटेस्‍टेंट के बीच तीखी बहस भी हुई. 6 कंटेस्‍टेंट ने यह टास्‍क जीता, जिन्‍हें इनाम के तौर पर बिरयानी गिफ्ट की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola